scorecardresearch
 

विराट के ब्रांड के जूतों का क्रेज, 24 घंटे में बिके डेढ़ लाख, लोग बोले- कोई गिफ्ट ही कर दो!

विराट कोहली के ब्रांड One8 के जूते का हाल में ही ग्लोबल प्रीमियर हुआ था. इसके बाद से इसका क्रेज लोगों में ऐसा बढ़ा कि सिर्फ 24 घंटे में डेढ़ लाख जोड़े जूते बिक गए. इस जूते की कीमत कोहली के टेस्ट मैच रन के बराबर रखी गई है.

Advertisement
X
विराट कोहली के जूते जा लोगों में ऐसा क्रेज, 24 घंटे में बिक गए डेढ लाख जोड़े (Photo - X/@one8world)
विराट कोहली के जूते जा लोगों में ऐसा क्रेज, 24 घंटे में बिक गए डेढ लाख जोड़े (Photo - X/@one8world)

विराट कोहली के One8 ब्रांड के जूतों ने धूम मचा रखी है. लॉन्च होने के कुछ ही समय के बाद इसकी रिकॉर्ड बिक्री हुई है. खबरों के मुताबिक, 24 घंटे में इस ब्रांड के करीबन डेढ़ लाख जूते बिके. इस जूते को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज है कि दिल्ली और बड़े शहरों के शोरूम में भीड़ कम ही नहीं हो रही. 

सोशल मीडिया पर विराट के ब्रांड के जूतों ने धूम मचा रखी है. सोशल मीडिया पर हर जगह लोगों के जूते खरीदते हुए तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहे हैं. लोग जूता खरीदने के बाद इसकी तस्वीर शेयर कर बता रहा हैं कि उनके पास भी वन8 ब्रांड का जूता आ गया है. सोशल मीडिया पर इस जूते की लोग काफी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. यहां तक की शोरूम में जूते खरीदने को लेकर उमड़ रही भीड़ का वीडियो भी वायरल हो रहा है.   
 
विराट कोहली के ब्रांड की एक जोड़ी जूते की कीमत 9230 रुपये है. विराट ने अपने टेस्ट क्रिकेट के रन जितने आंकड़ों पर जूतों की कीमत तय की है. जब विराट कोहली पूमा का चेहरा बने थे और एथलीट के लिए पूरी रेंज लॉन्च की गई थी. तब इसमें शूज से लेकर कपड़े तक, स्पोर्ट्स वियर से जुड़ी हर जरूरत की चीज शामिल थी. उस वक्त कंपनी की साझेदारी से इसे ब्रांड को बनाया गया था. इसके बाद विराट ने अपने ब्रांड नेम के तहत प्रोडक्ट लॉन्च करने का फैसला लिया. हालांकि, विराट के ब्रांड को लॉन्च करने के लिए पूमा ने भी 300 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन विराट ने किसी और का साथ चुना.

Advertisement

खबरों के मुताबिक, पूमा इंडिया के पूर्व एमडी की कंपनी के साथ मिलकर विराट ने अपने ब्रांड नेम वन8 के प्रोडक्ट को लॉन्च किया. विराट के ब्रांड और प्रोडक्ट इसी कंपनी का चेहरा हैं. सिर्फ 24 घंटे में  विराट के प्रोडक्ट ने 140 करोड़ की कमाई की.  

---- समाप्त ----
Live TV

सोशल मीडिया पर लोग विराट कोहली के वन8 ब्रांड के जूतों की तस्वीर शेयर करते हुए मजे भी ले रहा है. कुछ यूजर ने लिखा है - जब इतना ज्यादा सेल हो रहा है तो कोई हमें भी गिफ्ट कर दो. कई लोगों ने ऐसे वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें सैकड़ों लोग प्रोडक्ट के ग्लोबल प्रीमियर में जाने के लिए लंबी- लंबी लाइन में लगे हैं और जूते खरीदकर ले जा रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement