सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है. पहले वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नई नवेली दुल्हन लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों में सजी हुई दिखाई दे रही है. वह जमीन पर बैठी है और अपने हाथों से कुछ काम करती नजर आ रही है. उसके हाथों में चूड़ियां, मेहंदी और शादी का पूरा श्रृंगार साफ झलक रहा है. यह पल बहुत ही भावुक और सादगी भरा लगता है, जो गांव या छोटे शहर की शादी की असली झलक दिखाता है.लेकिन, इस वीडियो में जो गौर करने वाली बात है वह यह है कि दुल्हन की चूड़ियों में लाइट लगी हुई है, जिसमें बार -बार कलर चेंज हो रहा है.
दूसरे वीडियो में एक और दुल्हन बेहद अलग अंदाज़ में नजर आ रही है. उसने भारी-भरकम लहंगा पहना हुआ है, जिसे रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. उसके पास खड़ी एक महिला उसे संभालते हुए दिख रही है. यह नजारा पूरी तरह मॉडर्न और आकर्षक है, जहां पारंपरिक दुल्हन के लुक में टेक्नोलॉजी का तड़का लगाया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ने अपने कपड़ों से लेकर बालों तक को लाइट से सजा रखा है.
सबसे ज्यादा चर्चा में दूल्हे का स्टाइल
तीसरे वीडियो में दूल्हे का स्टाइल सबसे ज्यादा चर्चा में है. दूल्हा लाइट वाली शेरवानी पहनकर बारात में एंट्री करता है. उसके कपड़ों में लगी रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स उसे बिल्कुल अलग और खास बना रही हैं. जैसे ही वह डांस करता है, उसकी शेरवानी चमकती है और लोगों का ध्यान खींच लेती है. इन तीनों वीडियो को देखकर साफ है कि आजकल शादियों में लोग नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. कहीं परंपरा की सादगी है, तो कहीं फैशन और तकनीक का जबरदस्त मेल.
सोशल मीडिया पर रील वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स भी इन वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग दुल्हन की सादगी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग लाइट वाली ड्रेस को मजेदार और यूनिक बता रहे हैं. zznziee ने लिखा- अगर मुझे ये लाइट वाली चूड़ी नहीं मिली तो मैं शादी नहीं करूंगी.nitish.soni_ ने लिखा- लगता है इसका दूल्हा आईआईटी ग्रेजुएट होगा. gazzu0 ने लिखा- मुझे इसके साथ लाइट वाली नेकलेस और झुमके भी चाहिए. ttannya_1 ने लिखा- एक दिग्गज ने कहा था, बिहार नौसिखियों के लिए नहीं है.