scorecardresearch
 

आम अंदर से सड़ा है या पका? वायरल वीडियो में बताई गई पहचानने की ट्रिक

आम का सीजन शुरू होते ही लोगों की सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है कि बाहर से अच्छा दिखने वाला आम अंदर से मीठा निकलेगा या सड़ा हुआ. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार आम पहचानने की खास ट्रिक बताता नजर आ रहा है.

Advertisement
X
फूड एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि आम खरीदते समय सिर्फ रंग देखकर फैसला नहीं करना चाहिए  (Photo:Insta/@tejashreethakurofficial)
फूड एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि आम खरीदते समय सिर्फ रंग देखकर फैसला नहीं करना चाहिए (Photo:Insta/@tejashreethakurofficial)

आम का सीजन शुरू हो गया. आम के दीवानों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत ये रहती है कि वो कैसे जानें कि कौन सा आम अंदर से मीठा है, है या अंदर से सड़ा. आम की किस्म होती है, कई बार आम पका है या नहीं इसको जानने में भी दिक्कत होती है. कई आम की किस्म पक जाता है, लेकिन हरा ही रहता है. कई किस्म पकने के बाद पीली हो जाती है. मलिहाबादी, चौसा, दशहरी हर आम की किस्म अपनी अलग ही कहानी है.

सोशल मीडिया पर अब इसी परेशानी का हल बताता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में इंस्टाग्राम यूजर तेजश्री ठाकुर आम खरीदने का ऐसा तरीका बताती नजर आती हैं, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि काश ये ट्रिक पहले पता होती.

वीडियो में तेजश्री एक आम की दुकान पर बैठी दिखाई देती हैं. वह कहती हैं कि कई बार आम बाहर से बिल्कुल ठीक लगते हैं, लेकिन काटने पर अंदर से काले या सड़े निकलते हैं. इसके बाद वह दुकानदार से पूछती हैं कि आखिर अच्छे आम की पहचान कैसे करें.

अच्छे आम पहचानने की ट्रिक!

दुकानदार कुछ आम उठाकर समझाना शुरू करता है. वह बताता है कि कई खराब आम ऊपर से बिल्कुल सही दिखते हैं. फिर वह एक आम को हल्का दबाकर दिखाता है. दुकानदार के मुताबिक अगर आम दबाने पर तुरंत अपनी शेप में वापस आ जाए, तो यह अंदर से खराब होने का संकेत हो सकता है. वह यह ट्रिक दो-तीन आमों पर करके भी दिखाता है और कहता है कि जरूरत से ज्यादा नरम आम लेने से बचना चाहिए.

Advertisement

देखें वीडियो

वीडियो में एक ऐसा आम भी दिखाया जाता है जो ऊपर से लगभग परफेक्ट नजर आ रहा था. उसमें सिर्फ छोटा सा दाग था. तेजश्री को लगा कि यह आम तो बिल्कुल सही होगा, लेकिन जब उसे काटा गया तो वह अंदर से खराब निकला. दुकानदार ने बताया कि कई बार हल्के निशान भी अंदर की खराबी का संकेत होते हैं.

फूड एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि आम खरीदते समय सिर्फ रंग देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. उनके मुताबिक आम की खुशबू, उसका वजन और छिलके की बनावट भी काफी कुछ बता देती है. अगर आम से मीठी खुशबू आ रही हो और वह हाथ में भारी महसूस हो, तो उसके अच्छे निकलने की संभावना ज्यादा होती है. वहीं बहुत ज्यादा दबा हुआ या सिकुड़ा हुआ आम अक्सर खराब हो सकता है.

अब सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी उपयोगी बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि गर्मियों में आम खरीदते समय ये छोटे-छोटे संकेत काफी काम आ सकते हैं. अगर आप भी इस सीजन परफेक्ट मीठा आम चुनना चाहते हैं, तो अगली बार बाजार जाते वक्त इन बातों पर जरूर ध्यान दीजिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement