scorecardresearch
 

लूना पर जा रहे थे 6 लोग, पुलिस अफसर भी बोले- तरस खाओ चाचा!

इंटरनेट पर कभी- कभी कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो जाती है, जो हमें सोचने को विवश कर देती है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. एक लूना पर सवार 6 लोगों का वीडियो देख आप के मन में भी ऐसा ही सवाल उठेगा.

Advertisement
X
एक लूना पर सवार दिखे 6 लोग (Photo - X/@priyarajputlive)
एक लूना पर सवार दिखे 6 लोग (Photo - X/@priyarajputlive)

सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल वीडियो के जरिए अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिलते रहते हैं. इन दिनों कुछ ऐसी ही तस्वीर एक वीडियो में देखने को मिली. इसे देख आप भी भौचक रह जाएंगे. यहां जो वीडियो दिखाया जा रहा है, उसमें एक छोटे से लूना पर 6 लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है - TVS लूना पर तरस खाओ चाचा. पुलिस वाले भी हैरान हैं. बच्चों को सामान समझ लाद रखा है.

इस वीडियो में एक शख्स लूना पर 5 बच्चों को बैठाकर जाते दिखाई दे रहा है. उसे पुलिस अधिकारी रोककर ऐसा करने से मना करते हैं और बच्चों को लूना से उतार देते हैं. शख्स को खुद की और बच्चों की जान को जोखिम में नहीं डालने की हिदायत दी जाती है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि लूना में दो छोटे- छोटे बच्चे आगे वाले गैप में बैठे हुए हैं. वहीं पीछे चार बड़े बच्चे सवार हैं. इस स्थिति में शख्स कैसे लूना चला पा रहा था. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. एक लूना पर इतने सारे लोगों को एक साथ बैठा देख पुलिस सहित सड़क पर देखने वाले लोग भी हैरान थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मजे से भूसा खा रहा शख्स... वायरल वीडियो देख लोग बोले- नमूनों की कमी नहीं!

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिस अधिकारी ये देखकर अपना सिर पकड़ लेती है और फिर उस शख्स को समझाती है. इतने में वह जवाब देता है कि कोई बात नहीं बच्चे को पीछे बैठा देता हूं. पुलिस अफसर कहती हैं कि अब तुम बच्चे को पीछे बैठाओगे. पीछे जगह कहां है. 

यह भी पढ़ें: ये कैसा न्याय... बिहार में जेल जाते, झुके कमर के साथ 90 साल के बजुर्ग की तस्वीर देख उठ रहे सवाल

इस वीडियो पर लोगों ने भी तरह -तरह से प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है - ये गरीब लोग हैं ये कभी-कभी इमरजेंसी में अपनी दुपहिया को ही कार बना लेते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा है - इसी दिन के लिए रतन टाटा ने लखटकिया के नाम से नैनो कार निकाली थी. एक अन्य यूजर ने लिखा है - जिसको दिक्कत है, उसको 4 व्हीलर लेके दे दे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement