अब तक सिर्फ गाय- भैंस, बकरी व अन्य मवेशियों को ही भूसा खाते देखा होगा. किसी इंसान को भूसा खाते शायद ही कभी किसी ने देखा हो. इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के दौर में लोगों का यह भ्रम भी टूट जाएगा. क्योंकि, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मजे से भूसा खाते दिखाई दे रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rudhrayadav001 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है - अभी तक तो मुझे लगता था कि भूसा सिर्फ जानवर ही खाते हैं, लेकिन आज देख लिया कि इंसान भी भूसा खा सकते हैं. देखिए कैसे यह लड़का बड़े मजे से भूसा को दबा-दबा कर, चबा-चबाकर खा रहा है,
ऐसा नजारा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा!
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने हाथ में एक बड़े से बर्तन में ढेर सारा भूसा लेकर उसे चाव से खा रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी समारोह में अपने इस करतब का प्रदर्शन कर रहा है.
एक मिनट के इस वीडियो में शख्स ने एक नहीं, बल्कि कई बार भूसा खाया. वह मुंह में ठूंस- ठूंसकर भूसा भरता है, फिर उसे मजे से चबा-चबाकर खाता दिखाई दे रहा है. आसपास खड़े लोग भौचक होकर उसे ही एकटक देखे जा रहे हैं. इस वीडियो पर लोगों ने काफी मजे लिए हैं.
यह भी पढ़ें: ये कैसा न्याय... बिहार में जेल जाते, झुके कमर के साथ 90 साल के बजुर्ग की तस्वीर देख उठ रहे सवाल
वीडियो के कमेंट सेक्शन में काफी सारे मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा है - तभी तो इंसान जानवार बनता जा रहा है. ठीक उसके नीचे दूसरे शख्स ने लिखा है - भाई ऐसा चलता रहेगा तो बन ही जाएगा. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है - अच्छा खाना पाने के लिए घास भूसा खाना पड़ता है. एक यूजर ने तो मजेदार सवाल उठाया है - ये बड़ा अजीब है ये भूसा इसके पेट में पचेगा कैसे... मुझे तो इसकी चिंता हो रही है.