scorecardresearch
 

अब मैच नहीं देखेंगे... वैभव का डेब्यू न होने पर नाराज फैंस, सोशल मीडिया पर दिखाया गुस्सा

आज तूफानी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू नहीं होने पर सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने तरह-तरह से नाराजगी जताई और कहा कि आज का मैच नहीं देखेंगे. जब वैभव का डेब्यू होगा, उसी दिन मैच देखा जाएगा.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने पर सोशल मीडिया पर उबला फैंस का गुस्सा (Photo - PTI)
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने पर सोशल मीडिया पर उबला फैंस का गुस्सा (Photo - PTI)

आयरलैंड के खिलाफ आज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होने वाला था. लेकिन, प्लेइंग 11 में उनका नाम नहीं आने पर वैभव के करोड़ों फैन और खेलप्रेमी नाराज हो गए हैं. इन प्रशंसकों की नाराजगी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. कई लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने यह लिखकर पोस्ट किया है कि आज का मैच वोलोग नहीं देखेंगे. क्योंकि वैभव नहीं खेल रहा है. 

आईपीएल में 776 रन बनाने वाले और रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेलने वाले वैभव आज क्रिकेट जगत की सनसनी बन चुके हैं. ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में टीम इंडिया की तरफ से पहली बार खेलते देखने का लाखों लोगों को इंतजार था. इसके बावजूद आज के मैच में टीम इंडिया की जो प्लेइंग लिस्ट सामने आई उसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है. 

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में टॉस जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है. यह मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में हो रहा है. ऐसे में जब भारत ने टॉस जीतने के बाद भी गेंदबाजी का फैसला लिया तो इसे भी लोग वैभव सूर्यवंशी से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि अगर वैभव होता तो टॉज जीतने के बाद इंडिया पहले बल्लेबाजी ही करता.

Advertisement

 

वैभव आज इंडिया की तरफ से आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाले थे. जब उनका नाम मैच खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में नहीं आया तब सोशल मीडिया पर खलबली मच गई. वैभव के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग उदासी जाहिर करते हुए पोस्ट कर रहे हैं कि अब उन्हें दूसरे मैच का इंतजार रहेगा. वहीं लोग यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि आईपीएल में इतना शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अभी भी वैभव को इंतजार करना पड़ रहा है. 

सोशल मीडिया ग्रैब

कुछ लोगों ने तो आज का मैच ही देखने से इनकार कर दिया. इन खेलप्रेमियों का कहना है कि यह मैच इसलिए देखना था कि इससे वैभव का डेब्यू होता. अगर वैभव सूर्यवंशी ही नहीं खेल रहा है तो फिर मैच देखने का क्या फायदा. सोशल मीडिया पर लोग अपने- अपने अंदाज में नाराजगी जताते दिखे. 

कुछ फैंस ने तो यहां तक लिखा कि तिलक वर्मा की जगह वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में खेलने देना चाहिए था. आज का मैच लोग वैभव के खेल को देखने के लिए देखने वाले थे. ऐसे में तिलक की जगह उसे खेलने देना चाहिए था. इस मैच में वैभव को चांस नहीं देने के लिए लोग नए कप्तान श्रेयस अय्यर को भी भला-बुरा कहते नजर आए. 

Advertisement

आयरलैंड के खिलाफ भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला. इस वजह से 15 साल के इस तूफानी खिलाड़ी के डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है. अब प्रशंसकों को और वेट करना पड़ेगा. इसी बात का मलाल करोड़ों लोगों को है और लगातार सोशल मीडिया इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement