scorecardresearch
 

ब्रिटेन में बसा मिनी पंजाब! वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये UK है या लुधियाना?

भारतीयों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वे दुनिया के जिस कोने में जाते हैं, वहां “मिनी इंडिया” बसा लेते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन की सड़कों पर पूरा 'मिनी पंजाब' बसा दिखाई दे रहा है.

Advertisement
X
लंदन की सड़कों पर पूरा 'मिनी पंजाब' बसा दिखाई दे रहा है  (Photo:Insta/@nine2fivelife's)
लंदन की सड़कों पर पूरा 'मिनी पंजाब' बसा दिखाई दे रहा है (Photo:Insta/@nine2fivelife's)

पंजाबी साइनबोर्ड, देसी दुकानों, मिठाई की शॉप्स, ऑटो-रिक्शा और सिद्धू मूसे वाला की तस्वीरों वाला ये नजारा देखकर कोई भी कह देगा कि ये पंजाब का कोई बाजार है. लेकिन असल में यह भारत नहीं, बल्कि विदेशी धरती पर बसा एक इलाका है।


भारतीयों के बारे में कहा जाता है कि वे जहां जाते हैं, वहां अपना एक छोटा भारत बसा लेते हैं. अब ब्रिटेन की एक सड़क का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग मजाक में 'पंजाब 2.0' कह रहे हैं. वीडियो में पंजाबी साइनबोर्ड, देसी कपड़ों की दुकानें, मिठाई और किराने की शॉप्स, पंजाबी गानों की आवाज और यहां तक कि ऑटो-रिक्शा भी नजर आए. कई लोगों को पहली नजर में यकीन ही नहीं हुआ कि ये नजारा यूके का है, पंजाब का नहीं.

वीडियो को शेयर करने वाले इंडियन-ओरिजिन कंटेंट क्रिएटर ने कैप्शन लिखा कि यकीन मानिए, ये पंजाब नहीं, यूनाइटेड किंगडम है. खास बात ये रही कि यह इलाका लंदन का मशहूर साउथॉल भी नहीं था, जो पहले से ही बड़ी साउथ एशियन आबादी के लिए जाना जाता है. वीडियो में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की तस्वीरें और पंजाबी बाजार जैसा माहौल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए.

Advertisement

 

ये 'रिवर्स कॉलोनाइजेशन' है

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा कि अब ब्रिटिश लोगों को पता चल रहा होगा कैसा लगता है, तो किसी ने इसे 'रिवर्स कॉलोनाइजेशन' बता दिया. एक यूजर ने मजाक में कहा कि पंजाबी लोग माइग्रेट नहीं करते, पूरा शहर कॉपी-पेस्ट कर देते हैं. वहीं दूसरे ने लिखा कि आप पंजाब छोड़ सकते हैं, लेकिन पंजाब आपको नहीं छोड़ता.

देखें वीडियो

 कई लोगों ने इसे ब्रिटेन में दशकों से बसे पंजाबी और साउथ एशियन समुदाय की पहचान से भी जोड़ा. यूजर्स ने याद दिलाया कि 1960 और 70 के दशक से बड़ी संख्या में पंजाबी परिवार यूके में रह रहे हैं और वहां बिजनेस खड़े कर चुके हैं. एक कमेंट काफी वायरल हुआ कि हम यहां इसलिए हैं क्योंकि कभी ब्रिटिश वहां थे.

कई लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे इलाकों को देखकर समझ आता है कि भारतीय और पंजाबी संस्कृति किस तरह दुनिया के दूसरे देशों में भी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है क्योंकि एक पल में यह ब्रिटेन लगता है और अगले ही पल पूरा पंजाब.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement