scorecardresearch
 

वायरल हुआ 'टू-हेडेड' सांप, वैज्ञानिकों ने बताया इसके पीछे का रहस्य

दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के घने जंगलों में वैज्ञानिकों ने सांप की एक ऐसी नई प्रजाति खोजी है, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो उसके दो सिर हों. जानिए क्या है इस सांप का रहस्य.

Advertisement
X
रिसर्च टीम ने इस प्रजाति को दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग जंगल में खोजा (Photo:Insta/@peoples_daily)
रिसर्च टीम ने इस प्रजाति को दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग जंगल में खोजा (Photo:Insta/@peoples_daily)

दक्षिण चीन के घने और जैव विविधता से भरपूर जंगलों में वैज्ञानिकों ने सांप की एक ऐसी नई प्रजाति खोजी है, जिसने रिसर्चर्स के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है. इस सांप की सबसे अनोखी बात यह है कि इसे देखकर ऐसा भ्रम होता है मानो इसके दो सिर हों. दरअसल, इसकी पूंछ पर बने खास निशान बिल्कुल इसके सिर जैसे दिखाई देते हैं, जिससे शिकारी जानवर आसानी से भ्रमित हो सकते हैं.

वन्यजीव शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह सांप अपनी इसी खास बनावट की वजह से दूसरे जानवरों से खुद को बचाने में सफल रहता है. जब कोई शिकारी इसे पकड़ने की कोशिश करता है, तो वह समझ नहीं पाता कि असली सिर कौन सा है और हमला किस दिशा से किया जाए. वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रकृति में कई छोटे जीव और रेप्टाइल्स ऐसी विजुअल ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि वे बड़े शिकारी जीवों से बच सकें.चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सांप का वैज्ञानिक नाम Calamaria incredibilis बताया गया है इसे अनौपचारिक तौर पर 'Guangxi two-headed snake' भी कहा जा रहा है.

रिसर्च टीम ने इस प्रजाति को दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग जंगल में खोजा, जो पहले से ही दुर्लभ जीवों और सरीसृपों के लिए जाना जाता है. यह इलाका अपने घने जंगलों, नम वातावरण और समृद्ध जैव विविधता के कारण कई अनोखी प्रजातियों का घर माना जाता है. यही वजह है कि वैज्ञानिक यहां लगातार नई प्रजातियों की तलाश में रिसर्च करते रहते हैं.

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रकृति में जीवों के शरीर समय के साथ इस तरह विकसित होते हैं कि वे अपने आसपास के खतरे से बेहतर तरीके से बच सकें. यही वजह है कि इस सांप की पूंछ और सिर एक जैसे दिखाई देते हैं.

फिलहाल वैज्ञानिक इस नई प्रजाति का गहराई से अध्ययन कर रहे हैं. रिसर्चर्स यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसका यह 'दो सिर' जैसा दिखने वाला रूप सिर्फ सुरक्षा के लिए है या इसके पीछे कोई और वजह भी हो सकती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज से रेप्टाइल्स के विकास, छलावरण और उनके सर्वाइवल पैटर्न को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

यह खोज एक बार फिर याद दिलाती है कि प्रकृति के भीतर अब भी ऐसे कई रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में इंसानों को बहुत कम जानकारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement