scorecardresearch
 

जेल में रहकर बनाया 30 हजार माचिस की तीलियों से 'ताजमहल'

यूपी के महराजगंज जिले की जेल में बंद अल्बर्ट पास्कल आईन जोकि फ्रांसीसी नागरिक है. ने 30 हजार तीलियों से ये ताजमहल बनाया...

Advertisement
X
माचिस का ताजमहल
माचिस का ताजमहल

'इक शहंशाह ने बनवा कर हसीं ताजमहल, सारी दुनिया को मुहब्बत की निशानी दी है.' ताजमहल के लिए कुछ ऐसा ही कहा जाता है. लेकिन क्या आपने देखा है माचिस की तीलियों का ताजमहल?

इसे बनाया है यूपी के महराजगंज जिले की जेल में बंद एक विदेशी कैदी ने. अल्बर्ट पास्कल आईने नाम का ये कैदी फ्रांसीसी नागरिक है. अल्बर्ट को सोनोली बॉर्डर के पास मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था.


अल्बर्ट ने अपनी क्रिएटिविटी माचिस की तीलियों से खूबसूरत 'ताजमहल' बना कर दिखाई. इस काम में जेल के दो और कैदियों मुनव्वर अली और पटेल ने भी उसका साथ दिया. इसे बनाने में 30 हजार माचिस की तीलियां और दो किलो फेविकॉल का इस्तेमाल हुआ है.


अल्बर्ट एड्स पी़ड़ित है और बीमारी की दूसरी स्टेज में है. महराजगंज कारागार के जेलर रंजीत सिंह के मुताबिक अल्बर्ट डिप्रेशन का भी शिकार था. फिर उसने अपने एक हुनर को जीने का सहारा बना लिया.

Advertisement

जेल प्रशासन ने अल्बर्ट को इस काम के लिए पूरा प्रोत्साहन दिया. अल्बर्ट अब अपनी इस कृति को एक दोस्त को भेंट करने के लिए फ्रांस भेजना चाहता है.

Advertisement
Advertisement