इंटरनेट पर ऐसे हजारों वीडियो हैं, जिन पर लोग कुछ नया बताने की कोशिश करते दिख जाते हैं. अक्सर भारत से बाहर रहने वाले इंडियन या विदेश यात्रा पर किसी दूसरे देश गए लोग ऐसे रील्स और वीडियो खूब बनाते हैं. इसमें से कुछ वाकई में इन्फॉर्मेटिव होते हैं. वहीं कुछ वीडियो सिर्फ ह्यूमर और फन के लिए बनाए जाते हैं. इन रील्स में बहुत अहम इन्फॉर्मेशन तो नहीं होते, लेकिन कुछ अनयूजुअल चीजें होने की वजह से वो दिलचस्प बन जाते हैं.
सबसे बड़ी बात कि विदेशों में भी चीजें भारत से अलग चीजें नहीं होती, बस उनका नाम बदल जाता है या उन्हें दूसरे तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. यह जानने में भी लोगों की काफी दिलचस्पी होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. इसमें एक भारतीय महिला स्वीडन में मिलने वाले तंबाकू के बारे में बताते हुए दिख रही है. यह वीडियो दिलचस्प होने के साथ ही ह्युमर और फन भी क्रिएट करता है.
अब विदेश में भी खैनी या तंबाकू आसानी से मिल जाती है. इस बारे में लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जब मोबाइल स्क्रॉल करते हुए ऐसे रील्स दिखाई देते हैं तो लोगों की निगाहें थम जाती है. फिर लोग यह देखने लग जाते हैं कि आखिर माजरा क्या है.
इंस्टाग्राम पर @gopikapadiavlogss नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है - स्वीडिश टोबैको स्टोर. महिला दिखाती है कि यह स्वीडन का टोबैको स्टोर. वह कहती है कि आपको लगता होगा कि सिर्फ इंडिया में तंबाकू खाई जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. लोग स्वीडन और पूरे यूरोप में तंबाकू खाते हैं. यहां लोग इतनी ज्यादा तंबाकू खाते हैं कि इसका इतना बड़ा स्टोर है.
महिला आगे बताती है कि यहां अलग- अलग फ्लेवर के तंबाकू मिलते हैं. इसके कई टाइप होते हैं. इसी में से एक टाइप र सिर्फ निकोटिन वाला तंबाकू. वैसे निकोटिन तो हम तंबाकू में होता है. लेकिन, मैंने जो ये डिब्बा उठाया है, उसमें तंबाकू नहीं है. सिर्फ निकोटिन है. इसके बाद महिला स्टोर से बाहर निकल जाती है और फिर तंबाकू के डिब्बे की बनावट के बारे बताती. वह अंत में बताती कि स्वीडन में तंबाकू को स्नूस कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: विराट के ब्रांड के जूतों का क्रेज, 24 घंटे में बिके डेढ़ लाख, लोग बोले- कोई गिफ्ट ही कर दो!
इस वीडियो पर कई मजेदार कंमेंट आए हैं. एक यूजर ने लिखा है - खैनी प्रो मैक्स. दूसरे यूजर ने लिखा है यह विदेशी चैनी खैनी है. एक यूजर ने लिखा है - इतनी शानदार दुकान तो सोने-चांदी की भी नहीं होती. कितना खाते हैं ये लोग. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या आपलोगों को सच में ऐसा लगता है कि ये सब चीजें इंडियन खैनी को मात दे सकती हैं.