एपस्टीन फाइल्स में जारी एक तस्वीर की वजह से स्टीफन हॉकिंग का नाम चर्चा में आ गया है. फोटो के चर्चा में आने की वजह ये है कि इसमें स्टीफन हॉकिंग दो बिकनी गर्ल्स के साथ कॉकटेल पीते नजर आ रहे हैं. फोटो में दिख रहा है कि हॉकिंग एक आरामदायक कुर्सी पर लेटे हुए हैं और उनके हाथ में लाल रंग की एक ड्रिंक है. इसके साथ ही उनके साथ दो महिलाएं हैं और हॉकिंग के दोनों साइड खड़ी ये महिलाएं बिकनी में नजर आ रही है, जिस वजह से फोटो की चर्चा हो रही है. अब सोशल मीडिया पर तस्वीर काफी शेयर की जा रही है और वायरल फोटो पर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन फाइल्स में हॉकिंग का जिक्र 250 से ज्यादा बार किया गया है. लेकिन, इस फोटो से एपस्टीन और हॉकिंग का सीधा कनेक्शन है या नहीं, ये अभी स्पष्ट नहीं है.अगर इस फोटो की बात करें तो ये स्पष्ट नहीं है कि यह कब और कहां की है.
वैसे साल 2018 में भी यह तस्वीर काफी शेयर हुई थी, लेकिन एपस्टीन फाइल्स की वजह से इसकी चर्चा हो रही है. कहा जाता है कि हॉकिंग को लिटिल सेंट जेम्स में देखा गया था, जिसे एपस्टीन के "Paedo Island" के रूप में जाना जाता है. अब इस फोटो को लेकर भी कहा जा रहा है कि ये वहां की हो सकती है.
बता दें कि साल 2006 में हॉकिंग एपस्टीन की ओर से फंडेड एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21 वैज्ञानिकों के ग्रुप में यूएस वर्जिन आइलैंड्स की यात्रा पर गए थे. हॉकिंग को वहां दो तस्वीरों में देखा गया था. एक तस्वीर में उन्हें कई अन्य लोगों के साथ बारबेक्यू करते हुए देखा गया, जबकि दूसरी तस्वीर में हॉकिंग को पनडुब्बी के अंदर से समुद्र तल में जाते देखा गया था. लेकिन इस फोटो को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
एपस्टीन फाइल्स में हॉकिंग के बारे में क्या कहा?
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में जो खुलासे हुए थे, उसमें हॉकिंग पर कई आरोप लगाए गए थे. एक ईमेल में यह बात सामने आई थी कि स्टीफन हॉकिंग नाबालिगों के साथ अश्लीलता में शामिल थे. हॉकिंग के खिलाफ दूसरा आरोप ये लगाया गया था कि उन्होंने और एपस्टीन ने 2011 में एक साथ 'All Male' क्लब में गए थे. इसके अलावा भी हॉकिंग का नाम कई आरोप में जुड़ा है.