गुजरात में इन दिनों ऐसा गरबा चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे देख हर कोई हैरान है. यह गरबा होता है सांप के साथ. वो भी जिंदा सांप के साथ, और तो और राजकोट में होने वाले इस गरबे को सिर्फ छोटी बच्चियां ही करती हैं.
यह गरबा बच्चियां मां खोडल का धारण कर के हाथ में सांप लेकर करती हैं. बिना डरे ये लड़कियां करीब 2 से 3 घंटे तक गरबा करती हैं और यह गरबा सबको आश्चर्यचकित कर देता है. राजकोट के आजी वसाहत खोडियार नगर में मुरलीधर युवा ग्रुप के जरिए इस तरह के खास गरबा का आयोजन किया जाता है. यह नवरात्रि के नौ दिनों तक चलता है.
इस कार्यक्रम में हर रोज अलग-अलग को बिना जहर के सांपों को हाथ में दिया जाता है. हालांकि इस प्रथा पर वनविभाग पहले सवाल खड़ा कर चुकी है लेकिन जब उन्होंने देखा कि सापों का पूरी तरह ख्याल रखा जा रहा है और ये सांप जहरीले भी नहीं होते तब उन्होंने इस प्रथा पर छूट दे दी.