scorecardresearch
 

Meta में छंटनी से पहले कैसा था ऑफिस का माहौल? एक्स-एम्प्लॉयी ने बताया

Meta की पूर्व कर्मचारी ने खुलासा किया है कि कंपनी की पहली बड़ी छंटनी से पहले कर्मचारी ऑफिस से फ्री स्नैक्स, ड्रिंक्स और चार्जर तक बैग में भरकर ले जाने लगे थे.

Advertisement
X
Meta 20 मई को करीब 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है (सांकेतिक तस्वीर: Pexel)
Meta 20 मई को करीब 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है (सांकेतिक तस्वीर: Pexel)

कहते हैं जब बुरा वक्त आने वाला होता है, तो इंसान को उसका एहसास पहले ही होने लगता है.  दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Meta के ऑफिस में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला. कंपनी में बड़ी छंटनी की चर्चा है और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के बीच डर और बेचैनी साफ दिखाई दे रही है. उन्हें लग रहा है कि कहीं अगला नंबर उनका तो नहीं.

Meta में काम कर चुकी एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के अंदर छंटनी से पहले के माहौल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब Meta में पहली बड़ी छंटनी होने वाली थी, तब ऑफिस का माहौल बिल्कुल ‘डूम्सडे’ जैसा हो गया था. कर्मचारी इतने डरे हुए थे कि वे ऑफिस से फ्री स्नैक्स, ड्रिंक्स और चार्जर तक अपने बैग में भरकर ले जाने लगे थे.

पूर्व कर्मचारी एडेल वू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने अनुभव बताए. उन्होंने कहा कि Meta में अपने आखिरी साल के दौरान उन्होंने 4 से 5 बार छंटनी होते देखी, लेकिन 20 मई को होने वाली नई छंटनी को लेकर कर्मचारियों में अलग ही बेचैनी है.

दरअसल, Meta 20 मई को करीब 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. एडेल वू ने इशारों में कहा कि 2021 के बाद से कंपनी के अंदर का माहौल ज्यादा नहीं बदला है और हर नई छंटनी से पहले कर्मचारियों में डर और तनाव बढ़ जाता है.

Advertisement

देखें पोस्ट

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि Meta में काम कर रहे उनके दोस्त या तो इस उम्मीद में बैठे हैं कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाए, या फिर वे बेहद चिंतित हैं क्योंकि उनकी नौकरी ही उनकी जिंदगी का सहारा है.

एडेल वू ने Meta की पहली बड़ी छंटनी को याद करते हुए लिखा कि पहली बड़ी छंटनी से एक रात पहले ऑफिस का माहौल लगभग डूम्सडे जैसा था. लोग फ्री स्नैक्स, ड्रिंक्स और चार्जर तक अपने बैग में भर रहे थे. उन्होंने आखिर में लिखा कि यह ‘बिग टेक इंडस्ट्री में काम करने का बहुत अजीब दौर’ है.

18 साल के इतिहास में पहली बार बड़े स्तर पर छंटनी

Meta ने साल 2022 में अपने 18 साल के इतिहास में पहली बार बड़े स्तर पर छंटनी की थी. उस समय कंपनी ने करीब 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta का Metaverse प्रोजेक्ट में भारी निवेश और बाद में AI तथा ऑटोमेशन पर बढ़ता फोकस इसकी बड़ी वजहों में शामिल था.

एडेल वू की पोस्ट पर कई लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए. एक यूजर ने लिखा कि वह हर दौर की छंटनी के दौरान कंपनी में था. पहली दो छंटनियों जितना बुरा माहौल शायद अब नहीं है, लेकिन कंपनी में चिंता और नाराजगी जरूर है.

Advertisement

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह रात 3 बजे उठकर अपना इनबॉक्स चेक करता था, कहीं ‘ईमेल ऑफ डूम’ तो नहीं आ गया.वहीं कुछ लोगों का कहना था कि लगातार छंटनियों ने IT इंडस्ट्री में कर्मचारियों का मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement