scorecardresearch
 

4 दिन की मुलाकात के बाद शादी की बात, मना किया तो भेज दी सैलरी स्लिप

एक युवती ने सोशल मीडिया पर बताया कि मुलाकात के महज चार दिन बाद एक युवक ने शादी की बात शुरू कर दी. जब उसने मना किया, तो युवक ने अपनी सैलरी स्लिप और वित्तीय दस्तावेज भेजकर उसे मनाने की कोशिश की. अब यह पोस्ट Reddit पर वायरल हो गई है.

Advertisement
X
युवती ने साफ कहा कि फैसला पैसों की वजह से नहीं था (सांकेतिक तस्वीर-Pexel)
युवती ने साफ कहा कि फैसला पैसों की वजह से नहीं था (सांकेतिक तस्वीर-Pexel)

क्या शादी के लिए अच्छी सैलरी ही सबसे बड़ा पैमाना है? सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने इसी सवाल पर बहस छेड़ दी है. एक युवती ने दावा किया कि उससे मुलाकात के महज चार दिन बाद एक युवक ने शादी की बात शुरू कर दी. जब उसने इनकार किया, तो युवक ने अपनी सैलरी स्लिप और दूसरे वित्तीय दस्तावेज भेजकर उसे मनाने की कोशिश की. यह पोस्ट अब रेडिट पर तेजी से वायरल हो रही है.

युवती ने रेडिट पर बताया कि उसकी मुलाकात अपने सबसे अच्छे दोस्त के जरिए एक फैमिली फ्रेंड से हुई थी. शुरुआती बातचीत में दोनों की अच्छी बन गई और मजाक-मस्ती के बीच बातचीत आगे बढ़ी. लेकिन महज चार दिन बाद युवक ने शादी का जिक्र करना शुरू कर दिया.

दोनों के भविष्य की सोच थी बिल्कुल अलग

युवती के मुताबिक, वह उस समय कॉलेज की पढ़ाई शुरू ही कर रही थी और आगे रिसर्च के लिए विदेश जाना चाहती थी. दूसरी ओर युवक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और भारत में रहकर अपने पिता का फर्नीचर कारोबार संभालना चाहता था. दोनों के भविष्य की योजनाएं अलग थीं, इसलिए उसने शादी के प्रस्ताव में दिलचस्पी नहीं दिखाई.

मना किया तो भेज दी सैलरी स्लिप

युवती ने बताया कि कई बार मना करने के बावजूद युवक को लगा कि शायद उसके परिवार की आर्थिक स्थिति उसकी चिंता है. इसी वजह से उसने अपनी सैलरी स्लिप और दूसरे वित्तीय दस्तावेज भेज दिए, ताकि यह साबित कर सके कि वह उसका अच्छे से ख्याल रख सकता है.

Advertisement

युवती ने साफ कहा कि फैसला पैसों की वजह से नहीं था. उसने लिखा कि उसकी चिंता अपनी सेहत, धूल से होने वाली एलर्जी और भारत में महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर थी. युवक ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे सुरक्षित और खुश रखेगा, आरामदायक जीवन देगा और साल में तीन बार विदेश घूमाने भी ले जाएगा.

'तब समझ आया कि मैं गोल्ड डिगर नहीं हूं'

अपने अनुभव को याद करते हुए युवती ने लिखा, "मैं अक्सर अपनी दोस्त से मजाक में कहती थी कि मैं सिर्फ किसी अमीर लड़के से शादी करूंगी. लेकिन इस घटना के बाद समझ आया कि मैं वास्तव में गोल्ड डिगर नहीं हूं."

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

पोस्ट वायरल होने के बाद रेडिट यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि भाई ने फ्लर्ट करने की बजाय अपना फाइनेंशियल रिज्यूमे भेज दिया. दूसरे ने मजाक करते हुए कहा कि चार दिन में सैलरी स्लिप भेजना तो नौकरी के इंटरव्यू से भी ज्यादा तेज निकला."

वहीं कई लोगों ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम होना अच्छी बात है, लेकिन किसी रिश्ते में भरोसा और समझदारी बनाने के लिए चार दिन का समय काफी नहीं होता. कुछ यूजर्स का मानना था कि शादी जैसा बड़ा फैसला सिर्फ आय देखकर नहीं, बल्कि दोनों लोगों के लक्ष्य, सोच और आपसी तालमेल के आधार पर होना चाहिए.

Advertisement

यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है कि किसी रिश्ते में सबसे ज्यादा अहमियत किस चीज की होती है.अच्छी कमाई, सुरक्षा का भरोसा या फिर जीवन को लेकर दोनों लोगों की एक जैसी सोच.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement