scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

40 की उम्र में हुआ मेनोपॉज, मंत्र जाप से लौटे पीरियड्स, एक्ट्रेस का शॉकिंग दावा

Shweta kawaatra reversed menopause
  • 1/10

टीवी के हिट शोज कहानी घर घर की, कुसुम और बालवीर कर चुकीं श्वेता क्वात्रा 50 साल की हो चुकी हैं. वो अब शोबिज लाइफ से दूर हैं. वो दुबई में रहती हैं और बुद्धिस्म धर्म की प्रैक्टिस करती हैं.

Shweta kawaatra reversed menopause
  • 2/10

श्वेता ने बताया कि इस प्रैक्टिस से उन्हें न सिर्फ मन की शांति बल्कि कई हेल्थ बेनेफिट्स भी मिले हैं. इसलिए वो अक्सर बौद्ध मंत्र- नाम म्योहो रेंगे क्यो का जाप भी करती हैं. शाइनी नारंग से बातचीत में उन्होंने इसका खुलासा किया. 

Shweta kawaatra reversed menopause
  • 3/10

श्वेता ने कहा- उन्हें 40 की उम्र में मेनोपॉज हो गया था. 36 की उम्र में वो मां बनी थीं. जब वो 40 की हुईं तो डॉक्टर्स ने उनके कुछ टेस्ट किए और बताया कि वो मेनोपॉज के दौर में जा चुकी हैं. 

Advertisement
Shweta kawaatra reversed menopause
  • 4/10

ये सुनकर श्वेता चौंक गई थीं, जब उन्होंने डॉक्टर को बताया कि उन्हें 2-3 महीने पहले ही उन्हें पीरियड्स हुए थे. तब उन्हें जवाब मिला कि- अब तुम्हे पीरियड्स नहीं आएंगे. मेनोपॉज हिट कर चुका है. 

Shweta kawaatra reversed menopause
  • 5/10

श्वेता ने आगे कहा कि तब मैंने रियलाइज किया कि जो भी बदलाव उनके शरीर में हो रहे थे उससे उन्हें संकेत मिल रहे थे लेकिन वो समझ नहीं पा रही थीं. 40 की उम्र मेनोपॉज के लिए नहीं होती. 

Shweta kawaatra reversed menopause
  • 6/10

श्वेता ने बताया कि उन्होंने तय कर लिया था कि वो इसे रिवर्स करके रहेंगे. वो हार नहीं मानेंगी. वो अपनी लाइफ का कंट्रोल वापस अपने हाथों में लेकर रहेंगी. फिर किसी ने उनसे कहा कि एक्यूपंक्चर करवाओ. उस दौरान वो मंत्र जाप कर रही थीं.

Shweta kawaatra reversed menopause
  • 7/10

एक्ट्रेस बताती हैं कि उस मुश्किल समय में वो 3 डॉक्टर्स के पास जा चुकी थी. सलाह ले चुकी थीं. सबने कह दिया था कि मेनोपॉज हो गया है. किसी ने कहा कि हम आपकी किडनी को ट्रीट करेंगे, पैनक्रियास को ठीक करेंगे, दुनियाभर की चीजें कही. 

Shweta kawaatra reversed menopause
  • 8/10

श्वेता ने बताया कि इन ट्रीटमेंट्स के साथ वो मंत्र जाप भी करती रहीं. उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. 5 साल तक ट्रीटमेंट चलता रहा और उनके पीरियड्स वापस आ गए. ये सब विश्वास करने का नतीजा होता है. 

Shweta kawaatra reversed menopause
  • 9/10

श्वेता ने कहा कि उम्मीद और भरोसे से आप बड़ी से बड़ी जंग जीत सकते हैं. मैं नहीं कहती कि इससे हो ही जाएगा, लेकिन किसी के लिए तो ये काम करता है. तो कोशिश करते रहने में हर्ज क्या है.

Advertisement
Shweta kawaatra reversed menopause
  • 10/10

Photos: Instagram @shwetakawaatra

Advertisement
Advertisement