scorecardresearch
 

जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहन मेट्रो पहुंचा शख्स, लोग देखते रह गए; वीडियो वायरल

दुनिया में अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिलते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कॉकरोच वाली जैकेट पहने नजर आ रहा है. अब सवाल उठता है कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहा है.

Advertisement
X
 इस जैकेट के अंदर जिंदा कॉकरोच घूम रहे थे (Photo: Insta/@meesh194 and pexel)
इस जैकेट के अंदर जिंदा कॉकरोच घूम रहे थे (Photo: Insta/@meesh194 and pexel)

न्यूयॉर्क सिटी की सबवे में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान भी किया और असहज भी. एक शख्स प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल सामान्य तरीके से खड़ा था, लेकिन उसकी जैकेट ने सबका ध्यान खींच लिया. इस जैकेट के अंदर जिंदा कॉकरोच घूम रहे थे, जिन्हें देखकर आसपास मौजूद लोग हैरानी से उसे घूरते रह गए. न्यूयॉर्क सिटी की सबवे दरअसल मेट्रो ट्रेन सिस्टम ही है, लेकिन इसे यहां सबवे कहा जाता है.

वायरल वीडियो में दिखता है कि शख्स ने एक ओवरसाइज्ड पफर जैकेट पहन रखी है, जिसमें ट्रांसपेरेंट कंपार्टमेंट्स बने हैं. हर हिस्से में जिंदा कीड़े साफ दिखाई दे रहे हैं और लगातार हिल-डुल रहे हैं. आसपास खड़े यात्रियों ने इस अजीब नजारे पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. कुछ लोग असहज नजर आए, तो कुछ सिर्फ देखते रह गए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे न्यूयॉर्क सिटी की आम प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि यहां लोग ऐसी चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते.

क्या ये मार्केटिंग स्टंट था
बाद में पता चला कि यह कोई सामान्य हरकत नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा मार्केटिंग स्टंट था. इस जैकेट को ‘Roachcoat’ नाम दिया गया है, जिसे स्ट्रीटवियर ब्रांड अनकॉमन एनवाई ने तैयार किया है. ब्रांड अपने अलग और अनोखे फैशन प्रयोगों के लिए जाना जाता है, जहां फैशन, परफॉर्मेंस और मार्केटिंग का मेल देखने को मिलता है.

Advertisement

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस जैकेट में जिन कॉकरोच का इस्तेमाल किया गया, वे मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच बताए जा रहे हैं. यह एक ऐसी प्रजाति है जिसे आमतौर पर शैक्षणिक प्रदर्शन, फिल्मों और पालतू के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ये इंसानों के लिए अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले होते हैं.

इस अनोखे कॉन्सेप्ट के पीछे एक दिलचस्प वजह भी सामने आई है. दरअसल, NBA सीजन के दौरान न्यूयॉर्क निक्स को ‘cockroaches’ कहकर तुलना की गई थी, जिसका मतलब था कि यह टीम आसानी से खत्म नहीं होती. इसी बात को आधार बनाकर ब्रांड ने इसे एक प्रतीक में बदल दिया और ‘New York Cockroaches’ नाम के साथ इस जैकेट को पेश किया.

यह स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिव और अलग बताया, तो कई ने इसे बेहद अजीब और असहज करने वाला बताया. हालांकि, इतना जरूर है कि इस जैकेट ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ी.
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement