scorecardresearch
 

फॉर्च्यूनर कार, साथ में ब्लैक ड्रेस वाले गनमैन... वायरल हो रहा खान सर का ये वीडियो!

बिहार के खान सर इन दिनों एक जाने-माने शख्सियत बन चुके हैं. खान सर अपने पढ़ाने के तरीके और एक अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अक्सर सुर्खियों में रहने वाले खान सर के रील और वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं. इन दिनों उनका एक ऐसा ही वीडियो खूब चर्चा में है.

Advertisement
X
पर्सनल बॉडीगार्ड के साथ लोगों से मिलते दिखे खान सर (Photo - X/@DineshRedBull)
पर्सनल बॉडीगार्ड के साथ लोगों से मिलते दिखे खान सर (Photo - X/@DineshRedBull)

बिहार ही नहीं देशभर में खान सर एक चर्चिच चेहरा बन चुके हैं.  खान ऑनलाइन कोचिंग क्लास देते हैं और यूट्यूब पर इनके करोड़ों सब्सक्राइबर हैं. इससे भी ज्यादा अपने मजेदार अंदाज के लिए ये चर्चा में रहते हैं. बच्चों को पढ़ाने का इनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. यही वजह है कि इनके वीडियो और रील काफी ज्यादा वायरल होते रहते हैं. 

पटना में इन्होंने एक कोचिंग क्लास से शुरुआत की थी. फिर कोविड के दौर में ऑनलाइन क्लास देने लगें और यूट्यूब पर इनके कोचिंग क्लास के वीडियो काफी वायरल हो गए. इनके पढ़ाने का अलग अंदाज ही इनकी यूएसपी है. वैसे तो खान सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन इन दिनों इनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

पर्सनल बॉडीगार्ड के साथ नजर आए खान सर 
इस वीडियो में काफी लोग खान सर से मिलने के लिए कतार में खड़े दिखाई देते हैं. तभी वो कुछ लोगों के साथ तेज कदम से वहां पहुंचते हैं. उनके आगे-आगे काल ड्रेस में एक गनमैन दिखाई दे रहा है, जो शायद उनका अंगरक्षक है और पीछे कुछ और लोग है. फिर वो लोगों से मिलते उनका अभिवादन करते हुए सफेद रंग की फॉर्च्युनर पर बैठ जाते हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @DineshRedBull नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है. इसके साथ यूजर ने एक कैप्शन भी लिखा है - खान सर नियमित रूप से अपने अस्पताल का दौरा करते हैं और वहां मौजूद लोगों से यह जानने की कोशिश करते हैं कि उन्हें सही इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं.

वीडियो में बताया जा रहा है कि खान सर अपने अस्पताल के दौरे पर आए थे और वहां इलाज कराने आने वाले लोगों से मिलते दिखे. इस दौरान उनके साथ काले ड्रेस में बंदूक लिए एक बॉडीगार्ड भी नजर आया. इससे स्पष्ट है कि खान सर अपनी सुरक्षा के लिए पर्सनल सिक्योरिटी भी रखते हैं. 

लोग दे रहे ऐसे रिएक्शंस 
इस वीडियो पर काफी सारे लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. सभी लोग यही कहते दिखे हैं कि खान सर अच्छा काम कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि बिहार के लोगों के लिए खान सर ने बहुत नेक काम किए हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कुछ भी हो खान सर अच्छा काम कर रहे हैं. एक ने लिखा है - खान गुरुजी बहुत आगे जा चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement