scorecardresearch
 

VIDEO: इतने पैसे आ गए कि दिखाई हाथ में नोटों की गड्डी... iPhone के लिए इंस्टा से मांगा था फंड!

इंस्टाग्राम पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो आईफोन 18 खरीदने के लिए पैसा मांग रहा है. अब शख्स को काफी फंड मिल गया है.

Advertisement
X
इंस्टाग्राम पर आईफोन के लिए पैसे मांगने वाले शख्स का वीडियो वायरल है. (Photo: Insta/Deepaksunda)
इंस्टाग्राम पर आईफोन के लिए पैसे मांगने वाले शख्स का वीडियो वायरल है. (Photo: Insta/Deepaksunda)

आजकल सोशल मीडिया पर पैसे मांगने का नया ट्रेंड चला है. लोग अपने वीडियो बनाते हैं, उसमें अपने अकाउंट का क्यूआर लगाते हैं और लोगों से पैसे मांगते हैं. फिर लोग एक-दो रुपये या 10 रुपये भेजते हैं और वो पैसे देने वाले का नाम अनाउंस भी करते हैं. ऐसा ही कुछ फंडा एक शख्स ने किया और काफी पैसे भी जुटा लिए. जिस शख्स की बात की जा रही है, वो शख्स कुछ दिनों से आईफोन 18 प्रो खरीदने के लिए पैसे जुटा रहा है और हर रोज वीडियो शेयर कर पैसे मांगता है. अब इस शख्स ने एक वीडियो में बताया है कि उसे लोगों से काफी पैसे मिले हैं. 

दीपक सुंडा नाम का ये यूजर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जो कुछ वक्त से वीडियो शेयर कर रहा है और स्क्रीन पर अपना क्यूआर कोड भी शेयर करता है. इसके बाद लोगों से फोन खरीदने में मदद करने की अपील करता है और लोग 1 रुपये से लेकर 20-30 रुपये तक भेज रहे हैं.

यूजर का कहना है कि वो लोगों के पैसे जल्द ही आईफोन 18 प्रो खरीद लेगा और आईफोन के लिए फंड जुटा रहा है. कुछ दिनों तक पैसे मांगने वाले वीडियो शेयर करने के बाद अब शख्स ने कुछ वीडियो बनाए हैं, जिसमें बताया है कि उसे काफी पैसा मिल गया है और पैसे भेजने वालों का शुक्रिया अदा किया है.

इन वीडियो में दिख रहा है कि ये शख्स हाथ में काफी नोट दिखा रहा है और बता रहा है कि ये लोगों के दिए पैसे हैं. पैसों की गड्डी में 200 और 500 रुपये के कई नोट शामिल हैं. अब ये शख्स हर वीडियो के साथ नोट भी दिखा  रहा है और कहना है कि अब आईफोन खरीदने में कुछ पैसे ही  बाकी हैं. साथ ही शख्स का दावा है कि जैसे ही 1 लाख 80 हजार रुपये हो जाएंगे, वो फोन ही खरीदेगा. इन पैसों का किसी और जगह इस्तेमाल नहीं होगा. 

Advertisement

शख्स का कहना है कि लोगों ने पहले कहा था कि वो भीख मांग रहा है, जो गलत है. लेकिन, लोगों के प्यार ने इतने पैसे भेज दिए. अब भी शख्स लगातार वीडियो बनाकर पैसे मांग रहा है और पैसे भेजने वालों का नाम भी अनाउंस कर रहा है. शख्स के वीडियो चर्चा में हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement