scorecardresearch
 
Advertisement

'धरना-प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होता...', अमित शाह का विपक्ष पर हमला

'धरना-प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होता...', अमित शाह का विपक्ष पर हमला

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक हथकंडों और भीड़शाही के जरिए देश के जनादेश को झुठलाया नहीं जा सकता. अगर चुनाव जीतना है तो नेताओं को जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द और समस्याओं को समझना होगा. धरना-प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि जहां भी सत्ता मिली है वहां विकास योजनाएं लागू कर काम करना चाहिए.

Advertisement
Advertisement