अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय टेक प्रोफेशनल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में जब उसने अपनी सालाना कमाई का खुलासा किया तो इंटरव्यू लेने वाला कंटेंट क्रिएटर भी हैरान रह गया. न्यूयॉर्क में काम करने वाले इस भारतीय की सालाना सैलरी करीब 2.5 लाख डॉलर यानी 2.1 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
यह वायरल वीडियो उद्यमी और कंटेंट क्रिएटर पियूष मूंगा ने शेयर किया है. वह अमेरिका की सड़कों पर लोगों से उनके पेशे और कमाई को लेकर बातचीत करते हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात भारतीय मूल के एक शख्स से हुई, जिसने अपनी नौकरी और आय के बारे में जानकारी दी.
क्या काम करता है भारतीय प्रोफेशनल?
वीडियो में भारतीय शख्स बताता है कि वह न्यूयॉर्क की एक वायरलेस कंपनी में Product Manager के पद पर काम करता है. उसके पास टेक इंडस्ट्री में करीब 10 साल का अनुभव है और वह पिछले 6 वर्षों से अपनी मौजूदा कंपनी से जुड़ा हुआ है.
इसके बाद पियूष मूंगा उसकी सैलरी का अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं. सबसे पहले वह 1.5 लाख डॉलर सालाना आय का अनुमान लगाते हैं, लेकिन जवाब मिलता है कि कमाई इससे ज्यादा है. फिर 2 लाख डॉलर का आंकड़ा सामने आता है, लेकिन शख्स फिर भी कहता है कि उसकी आय इससे अधिक है.
असली सैलरी सुनकर रह गए दंग
आखिरकार वीडियो में खुलासा होता है कि भारतीय प्रोफेशनल की सालाना सैलरी करीब 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2.1 करोड़ रुपये) है. यह आंकड़ा सुनते ही पियूष मूंगा हैरान रह जाते हैं और पूछ बैठते हैं, "इतनी बड़ी रकम का आखिर करते क्या हो?"
इस सवाल के जवाब में भारतीय शख्स कहता है कि वह अपने परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करता है. इसके अलावा वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा शेयर बाजार और रियल एस्टेट जैसे निवेश विकल्पों में लगाता है.
देखें वायरल वीडियो
युवाओं को दी सफलता की सलाह
वीडियो के अंत में उसने युवाओं को एक खास सलाह भी दी. उसका कहना था कि जिस काम से प्यार हो, उसी क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए. लगातार नई चीजें सीखना और खुद को बेहतर बनाते रहना ही लंबे समय में सफलता दिलाता है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने भारतीय प्रोफेशनल की सफलता की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी सैलरी वर्षों के अनुभव, कौशल और लगातार सीखने का नतीजा है. वीडियो में उसके बच्चे की एक प्यारी झलक भी दिखाई देती है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया और वीडियो को और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है.