scorecardresearch
 

इंडियन ने कनाडा में भी लगा लिया ठेला, अंग्रेजी में ऐसे आवाज लगाकर बेच रहा सब्जी

कनाडा की गलियों में भी ठेले पर ताजा सब्जी बेचते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि सब्जी बेचने वाला यह आदमी भारत के पंजाब का है. इस वायरल वीडियो की मजेदार बात ये है कि शख्स अंग्रेजी में आवाज लगाकर सब्जी बेचता दिखाई दे रहा है.

Advertisement
X
अंग्रेजी में आवाज लगा- लगाकर कनाडा में सब्जी बेच रहा शख्स (Photo - Instagram/@mannabanwait)
अंग्रेजी में आवाज लगा- लगाकर कनाडा में सब्जी बेच रहा शख्स (Photo - Instagram/@mannabanwait)

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह- तरह के वीडियो और रील वायरल होते रहते हैं. इन सबके के बीच कुछ ऐसा दिख जाता है, जिस पर यकायक लोगों की नजरे थम जाती है. कुछ ऐसा ही इस वायरल वीडियो के साथ भी है, जिस पर यहां बात हो रही है. इस वीडियो में एक शख्स कनाडा की सड़कों पर ठेले पर सब्जी बेचता दिखाई दे रहा है. 

भारत की गलियों में सब्जी बेचने वाली स्टाइल में ही वो आवाज लगा- लगाकर वह सब्जी बेचता दिखाई दिया. फर्क सिर्फ इतना था कि वह अंग्रेजी में आवाज लगा रहा था.  इस वीडियो को जो भी देखा रहा है, एकबारगी उसकी नजर वहीं जम जा रही है. क्योंकि विदेशों में ऐसे नजारे कम देखने को मिलते हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mannabanwait नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है - कनाडा में सब्जी बेचना शुरू किया, जैसे कि ये पंजाब हो.  


 
वीडियो में काले रंग की हुडी और उसी कलर का पैंट और जूता पहने एक शख्स हाथ से तीन पहियों वाले ठेले पर अलग- अलग सब्जियां लेकर आवाज लगा- लगाकर उसे बेचता दिखाई दिया. वह ठेले की घंटी बजाते हुए आवाज लगा रहा था - फ्रेश आलू, फ्रेश गोबी, फ्रेश टमाटर, फ्रेश वेजिटेबल एवलेबल हियर. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑफिस नहीं जाना था तो शू मेकर बना शख्स, 2 लाख में बेचता है एक जोड़ी जूते

लोग अपने घरों से बाहर निकलकर उस शख्स को इस तरह आवाज लगा- लागकर सब्जी बेचते हुए बड़े ही कौतूहल से देख रहे थे. क्योंकि, इस तरह जोर- जोर से आवाज लगाकर किसी को सामान बेचते देखना वहां के लोगों के लिए आम बात नहीं है. भारत में हमारे मुहल्लों और सोसाइटियों में इस तरह से फेरीवालों और फल-सब्जी वालों का घूम-घूमकर सामान बेचना नॉर्मल है. 

यह भी पढ़ें: भैंस की हड्डियों को घंटों उबालकर बनता है ये सामान... यूपी में है बड़ा कारोबार!

इस वीडियो पर काफी लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं. एक शख्स ने लिखा है - इसे कहना चाहिए, आलू लेलो, टमाटर लेलो, कांदा ले लो. ऐसा करना ज्यादा लोगों को आकर्षित करेगा. एक यूजर ने लिखा है - काम है, छोटा- बड़ा नहीं होता. एक अन्य यूजर ने लिखा है गुड जॉब भाई. काफी लोगों ने ऐसे ही मजेदार कमेंट किए हुए हैं. एक ने तो यहां तक लिख दिया कि कनाडा को भी इंडिया बनाकर छोड़ेंगे ये लोग. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement