scorecardresearch
 

भैंस की हड्डियों को घंटों उबालकर बनता है ये सामान... यूपी में है बड़ा कारोबार!

भैंस की हड्डियों को पानी और कास्टिक सोडा में घंटों उबालकर कुछ ऐसी चीजें बनाई जाती है, जिनकी विदेशों में खूब डिमांड होती है. इन हड्डियों से बने सामान की कीमत काफी ज्यादा होती है. ज्यादा दूर नहीं भैंस की हड्डियों से बनने वाली इन चीजों की फैक्ट्रियां भारत के यूपी में ही है.

Advertisement
X
भैंस के सींग और हड्डियों से बनती है कमाल की चीज (Photo - Pexels)
भैंस के सींग और हड्डियों से बनती है कमाल की चीज (Photo - Pexels)

भैंस की हड्डी और सींग से कई सारे महंगी चीजें बनती है. इन्हें 8 घंटे पानी में पहले उबाला जाता है. फिर इसकी घिसाई होती है और तब जाकर इससे चमकीले और सुंदर क्राफ्ट बनाए जाते हैं. ऐसी कई फैक्ट्रियां उत्तर प्रदेश के संभल में हैं. यहां से बने बोन क्राफ्ट सीधे विदेश और दुनियाभर में भेजे जाते हैं. 

लल्लन टॉप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के संभल में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत भी भैंस की हड्डियों से बने सामान को पहचान मिल चुकी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर इन हड्डियों से ऐसा क्या तैयार किया जाता है, जिनकी विदेशों में भी डिमांड होती है.    

संभल में भैंस की हड्डियों और सींगों से बोनक्राफ्ट और सजावट की चीजें बनाई जाती है. यहां ऐसे कई छोटे-छोटे कारखाने हैं. अब सवाल उठता है कि इन फैक्ट्रियों में सजावटी चीजें और क्राफ्ट बनाने के लिए कच्चा माल यानी हड्डी और सींगें कहां से आती है? फैक्ट्री चलाने वाले संचालक के मुताबिक, भैंस की हड्डियों और सींग अधिकृत विक्रेता होता हैं. वहीं से इन्हें खरीदकर लाया जाता है. 

क्यों 8 घंटे पानी में उबाली जाती है हड्डियां
सबसे पहले पानी में कास्टिक सोडा डालकर 8 घंटे तक इन्हें उबाला जाता है. इससे हड्डियों की गंदगी साफ हो जाती है. इसके बाद इसे सुखाकर इसकी कटाई होती है. हड्डियों और सींगों को छोटे- छोटे टुकड़ों में काट दिया जाता है. फिर हड्डियों के इन टुकड़ों को मशीन से रगड़- रगड़कर चिकना किया जाता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 25 साल का ये शख्स... दिखने में 2 साल के बच्चे जैसा! गोद में लेकर खिलाते हैं लोग

मशीनों से काटे गए हड्डियों के ये टुकड़े इतने चिकने हो जाते हैं कि सफेद मार्बल की तरह दिखाई देते हैं. इसके बाद इसमें कारीगरी कर इनसे तरह- तरह के उत्पाद बनाए जाते हैं. जब हड्डियों को मशीनों से घिस-घिसकर चिकना किया जाता है तो इसके बुरादे और पाउडर निकलते हैं. इनका भी इस्तेमाल बड़े काम की चीज में होता है, जिसके बारे में हम आगे बताएंगे. 

हड्डियों से क्या बनता है?
हड्डियों के छोटे- छोटे टुकड़ों को घिसकर कंघी, फोटो फ्रेम, होल्डर, सजावटी पॉट जैसी चीजें बनाई जाती है. हड्डियों से क्राफ्ट बनाने के इस कारोबार में संभल के कई परिवार वर्षों से जुड़े हैं. कुछ लोगों का यह पुश्तैनी काम है. बोन से बने इन चीजों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी ज्यादा होती है. 

संभल में हड्डियों से सजावटी क्राफ्ट बनाने वाले एक शख्स ने बताया कि जर्मनी, इंग्लैंड और दूसरे यूरोपियन कंट्री से हमें ऑर्डर आते हैं. अमेरिका और अन्य देश से भी बोनक्राफ्ट के ऑर्डर मिलते हैं. हमें सीधे कस्टमर ऑर्डर नहीं करते. हमें एक्सपोर्टर से यह ऑर्डर मिलता है. उसी के मुताबिक हम सामान बनाते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: फ्रांस में इतने हजार में लॉन्च हुआ ये कॉइल, लोग बोले- ये तो कछुआ छाप है...!

हड्डियों से बोनक्राफ्ट बनाने के दौरान हड्डियों की घिसाई से जो उसका पाउडर और बुरादा बनता है. उसे लोग अच्छी कीमत देकर पेड़- पौधों और खेतों में खाद के तौर पर इस्तेमाल करने ले जाते हैं. खाद के रूप में ये काफी पौधों और फसलों के लिए काफी लाभकारी होता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement