scorecardresearch
 

Viral: शेरनी की दहाड़ से डरा ‘जंगल का राजा’, सफारी में दिखा रोमांचक नज़ारा

गुजरात के गिर नेशनल पार्क में एक शेरनी द्वारा नर शेर को चैलेंज देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नर शेर पहले दहाड़कर अपना दबदबा दिखाता है, लेकिन शेरनी भी निडर होकर जवाब देती है.

Advertisement
X
वीडियो को गुजरात पर्यटन ने मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है. ( Photo: Instagram/@Gujarat Tourism) 
वीडियो को गुजरात पर्यटन ने मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है. ( Photo: Instagram/@Gujarat Tourism) 

जंगल का राजा शेर को कहा जाता है, लेकिन गुजरात के गिर नेशनल पार्क में कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए. सफारी पर गए पर्यटक तब चौंक गए, जब एक शेरनी ने दहाड़ते हुए नर शेर को सीधे टक्कर दे दी और कुछ देर के लिए उसे वहीं रोक कर डरा दिया. गिर नेशनल पार्क से सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि एक शेरनी बिना डरे नर शेर का सामना कर रही है. पहले नर शेर जोर से दहाड़ता है और अपना रौब जमाने की कोशिश करता है. लेकिन शेरनी पीछे नहीं हटती. वह भी उतनी ही हिम्मत से जवाब देती है और डटकर खड़ी रहती है.

सफारी में मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पल ऐसा आता है जब शेरनी तेज दहाड़ लगाती है. उसका असर तुरंत दिखता है, नर शेर शांत हो जाता है और उसका आक्रामक रवैया नरम पड़ जाता है. यह सीन देखकर सफारी में मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं और अपने कमरे में इस पल को कैद करने लगते हैं. इस वीडियो को गुजरात पर्यटन विभाग ने इंस्टाग्राम पर मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया."रानी के गुस्सा होने पर चुप रहना ही समझदारी है, ये बात राजा भी जानता है." वन्यजीव फोटोग्राफर उर्मिल झावेरी ने इस खास पल को कैमरे में कैद किया.

अक्सर होती हैं शेर और शेरनी के बीच झड़प
जानकारी के मुताबिक, शेर और शेरनी के बीच ऐसी झड़पें आम बात हैं. शेरनी अक्सर नर शेर की ताकत और क्षमता को परखने के लिए इस तरह का सामना करती है. जब नर शेर अपनी ताकत साबित कर देता है, तभी दोनों साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं. इस बीच, कुछ दिन पहले कर्नाटक के भद्रा बैकवाटर में भी एक दिलचस्प नज़ारा देखा गया था, जहां एक तेंदुआ और काला तेंदुआ साथ-साथ पानी पीते नजर आएय वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जंगल की दुनिया में हर दिन कुछ नया और रोमांचक देखने को मिल जाता है और यह वीडियो उसी का एक शानदार उदाहरण है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement