scorecardresearch
 

स्नेक शो देख रहा था शख्स, तभी सपेरे के हाथ से छूटे सांप ने काटा, हुई मौत!

मिस्र घूमने गए एक शख्स की रिसोर्ट में सांप काटने से मौत हो गई. होटल में जब स्नैक शो चल रहा था, तभी सपेरे के हाथ से एक जहरीला भाग निकला और टूरिस्ट को डंस लिया. इस वजह से उसकी मौत हो गई.

Advertisement
X
सपेरे के हाथ से भागे सांप ने टूरिस्ट को काटा (Photo - ITG)
सपेरे के हाथ से भागे सांप ने टूरिस्ट को काटा (Photo - ITG)

इजिप्ट में के एक रिसोर्ट में हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. इजिप्ट के पिरामिड देखने और वहां घूमने आए एक जर्मन टूरिस्ट की विचित्र तरीके से मौत हो गई. वह शख्स रिसोर्ट में सांप के करतब (स्नेक शो) देख रहा था. यह स्नेक शो उसके टूर पैकेज के एक एक्सक्लूसिव ऑफर का हिस्सा था. करतब के दौरान जब सपेरा सांप को टूरिस्ट के नजदीक ले गया तो वह फिसकर उसके पैंट में घुस गया और उसे काट लिया. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि एक जर्मन पर्यटक की तब मौत हो गई जब एक सांप के शो में दिखाए जा रहे जहरीले कोबरा ने उसकी पैंट में घुस गया और उसके पैर में काट लिया. जर्मनी की बवेरियन स्टेट पुलिस के अनुसार, यह विचित्र दुर्घटना अप्रैल की शुरुआत में मिस्र के एक लग्जरी रिसॉर्ट में हुई थी.

अधिकारियों ने बताया कि सपेरा जब सांप का करतब दिखा रहा था. तभी एक सांप सपेरे के हाथ से फिसलकर 57 साल के एक जर्मन व्यक्ति की पतलून में घुस गया. सांप ने जर्मन पर्यटक के पैर में काट लिया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान जारी नहीं की गई है, जर्मनी के उन्टेरलगाउ क्षेत्र से परिवार के दो सदस्यों के साथ छुट्टियां मनाने आया था.

Advertisement

रिसोर्ट में हो रहा था स्नेक शो
अधिकारियों ने बताया कि सपेरे का यह कार्यक्रम हर्गहाडा के एक होटल में मनोरंजन कार्यक्रम का हिस्सा था. यह रिसोर्ट लाल सागर का एक पॉपुलर डेस्टिनेशन है और अपने हाई लेवल ऑल-इन्क्लूसिव पैकेजों के साथ-साथ पास के रेगिस्तान और वाटर स्पोर्ट के लिए जाना जाता है.

अधिकारियों ने बताया कि शो में दो सांपों का इस्तेमाल किया गया था, जिनके कोबरा होने का अनुमान है.  जांच करने वाले अफसर ने बताया कि स्नेक शो के कलाकारों का सांपों को दर्शकों के  करीब ले जाना असामान्य नहीं है. क्योंकि, स्नेक शो में लोगों को सांपों को करीब से अनुभव करने के लिए कई बार  मेहमानों की गर्दन में भी लपेट दिया जाता है. 

हालांकि, इस शो के दौरान सांप जर्मन पर्यटक के कपड़ों में घुसकर उसे काट लिया. अधिकारियों ने बताया कि बाद में उनमें जहर के स्पष्ट लक्षण दिखाई दिए.खबरों के मुताबिक, स्थानीय अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई.

कोबरा अत्यंत विषैले सांपों के रूप में जाने जाते हैं. इनके काटने के बाद  तत्काल इलाज नहीं होने से तेजी से विष फैलता है और इंसान की जान चली जाती है. बवेरियाई पुलिस ने कहा कि विष विज्ञान संबंधी जांच की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement