scorecardresearch
 

दुबई में कमाई तो मोटी है, लेकिन रहने का कितना खर्चा? वहां रह रही अकाउंटेंट ने बताया

दुबई में रह रही एक युवा अकाउंटेंट का मासिक बजट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में उसने बताया कि वह खाने-पीने, इंटरनेट, ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरतों पर हर महीने कितना खर्च करती है. उसके खर्च का पूरा हिसाब देखकर कई लोग हैरान रह गए और अपनी बजट प्लानिंग से इसकी तुलना करने लगे.

Advertisement
X
 दुबई को दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शुमार किया जाता है (Photo:Insta/@thry_ Surya Gayathry)
दुबई को दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शुमार किया जाता है (Photo:Insta/@thry_ Surya Gayathry)

दुबई को दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शुमार किया जाता है. यहां रहने वाले लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा अक्सर किराए में ही निकल जाता है. लेकिन 23 साल की एक भारतीय अकाउंटेंट ने अपना मासिक खर्च बताकर सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है. दिलचस्प बात यह है कि वह दुबई में सिर्फ करीब 1,100 दिरहम (लगभग 25,000 रुपये) महीने में अपना गुजारा कर लेती है.

इंस्टाग्राम यूजर @suryagayathry ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उसकी कंपनी उसे उसी बिल्डिंग में रहने की सुविधा देती है, जहां वह काम भी करती है. इस वजह से उसे किराया नहीं देना पड़ता, जो दुबई में आमतौर पर सबसे बड़ा खर्च माना जाता है.

युवती ने बताया कि वह ज्यादातर खाना घर पर ही बनाती है. किराने के सामान पर उसका खर्च करीब 500 दिरहम महीने आता है. वहीं निजी वाई-फाई कनेक्शन के लिए वह 200 दिरहम खर्च करती है. ऑफिस और घर एक ही बिल्डिंग में होने के कारण ट्रांसपोर्ट का खर्च भी काफी कम है. Nol कार्ड और कभी-कभी टैक्सी मिलाकर उसका मासिक यात्रा खर्च 100 से 110 दिरहम के बीच रहता है.

यह भी पढ़ें: दुबई में कचरा उठाकर शख्स कमा रहा ₹49 हजार, लोग बोले- सैलरी बहुत कम है

Advertisement

इस वीडियो में उसने अपनी डेली लाइफ बताई

इसके अलावा वह वीकेंड पर बाहर खाने के लिए करीब 100 दिरहम और शॉपिंग पर 100 से 150 दिरहम तक खर्च करती है. डिलीवरी और अन्य छोटे-मोटे खर्चों पर लगभग 50 दिरहम खर्च होते हैं. इस तरह उसका कुल मासिक खर्च करीब 1,100 दिरहम पहुंचता है.

वीडियो देखकर लोगों ने क्या कहा

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, "अकाउंटेंट्स खर्च कंट्रोल करने में माहिर होते हैं." वहीं दूसरे ने कहा, "मेरी सैलरी 3,500 दिरहम से भी कम है, लेकिन खर्च इससे ज्यादा हो जाता है." कई लोगों ने माना कि इस वीडियो ने उन्हें अपनी बजट प्लानिंग पर दोबारा सोचने के लिए प्रेरित किया है.

हालांकि युवती ने साफ किया कि यह बजट उसकी व्यक्तिगत जीवनशैली पर आधारित है और हर व्यक्ति का खर्च उसकी जरूरतों और आदतों के हिसाब से अलग हो सकता है. फिर भी उसका यह वीडियो उन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जो दुबई में नौकरी, रहने के खर्च और बचत के तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement