scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

₹3 का स्‍टॉक 4400% चढ़ा, अब 1 के बदले 10 शेयर देगी ये कंपनी!

गुजरात इनजेक्ट केरला लिमिटेड के शेयर
  • 1/7

गुजरात इनजेक्ट केरला लिमिटेड शेयर अगले हफ्ते 10 टुकड़ों में बंटने जा रहे हैं, क्‍योंकि कंपनी के बोर्ड ने शेयरों को 1:10 के अनुपात में स्‍टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि कंपनी का शेयर जो अभी 10 रुपये की फेस वैल्‍यू पर कारोबार कर रहा है, वह स्प्लिट होन के बाद 1 रुपये के फेस वैल्‍यू में बदल जाएगा. 
 

8 जुलाई रिकॉर्ड डेट
  • 2/7

स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 8 जुलाई 2026 तय की है. यानी अगर आपके पास इस कंपनी के शेयर 8 जुलाई तक रहते हैं तो आपको 1 शेयर के बदले 10 शेयर मिल जाएंगे. 
 

1 साल में 5 गुना रिटर्न
  • 3/7

स्‍टॉक स्प्लिट से पहले कंपनी के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है. इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को मालामाल किया है. एक साल में इसके शेयरों की कीमत 440 फीसदी बढ़ी है यानी 5 गुना तक रिटर्न दिया है. 
 

Advertisement
4400 फीसदी का रिटर्न
  • 4/7

साल 2022 में इसके शेयरों की वैल्‍यू 3 रुपये थी, जो अब 127 रुपये या 4,352.38% चढ़कर 130.90 रुपये पर पहुंच गया है. सिर्फ चार सालों में इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों 44 गुना रिटर्न दिया है. 

10 हजार रुपये बन गए 4.40 लाख रुपये
  • 5/7

अगर किसी ने इस शेयर में 2022 में 10 हजार रुपये का निवेश किया होता तो उसके 10 हजार रुपये आज 4.40 लाख रुपये बन जाते. इसी तरह अगर किसी ने एक साल पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसके एक लाख रुपये आज 5 लाख रुपये हो जाते. 
 

इस साल भी शानदार रिटर्न
  • 6/7

छह महीने के दौरान भी इस शेयर ने निवेशकों को गजब का रिटर्न दिया है. छह महीने में यह शेयर 253 फीसदी चढ़ा है और YTD के दौरान इसने 263 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक महीने में 15 फीसदी चढ़ा है. शुक्रवार को इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और अब ये 130 रुपये पर आ चुका है. 

डिस्‍क्‍लेमर
  • 7/7

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
 

Advertisement
Advertisement