scorecardresearch
 

'आप पहले से भी खूबसूरत हो गई हो', ईरान से जुड़े सीरियस सवाल पर एंकर को ट्रंप का जवाब

टीवी शो के बीच में ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शो की होस्ट के साथ फ्लर्ट करने लगे. ऐसा उन्होंने सिर्फ ईरान के लोगों की मौजूदा हालात से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचने के लिए किया.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप का एंकर को दिया जवाब हो रहा वायरल (Photo - PTI)
डोनाल्ड ट्रंप का एंकर को दिया जवाब हो रहा वायरल (Photo - PTI)

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें  US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ईरान से जुड़े सीरियस सवाल का जवाब देने के बदले शो होस्ट से  फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं.ट्रंप ने युद्ध में फंसे ईरानी नागरिकों की स्थिति के बारे में एक सवाल को टालने की कोशिश की और शो होस्ट से पहले हुए मुलाकात और उनकी तारीफ की बात करने लगे.  

न्यूज शो में फोन पर एक लाइव बातचीत के दौरान, जब फॉक्स न्यूज की होस्ट डाना पेरिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान से आ रही सूचनाओं की कमी पर चिंता जताई. उन्होंने पूछा  कि क्या वहां के नागरिकों को पीने का पानी और भोजन जैसी बुनियादी चीजें मिल पा रही हैं. यह चिंताजनक है कि हम ईरान के किसी भी नागरिक से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. क्या उनके पास पीने का पानी है? क्या उनके पास अभी भोजन है? इस पर ट्रंप ने इस सवाल का जवाब देने के बदले परिनो  की प्रशंसा शुरू कर दी. 

सीधे जवाब देने के बजाय, ट्रंप ने एक पुरानी मुलाकात का जिक्र करते हुए पेरिनो से कहा कि क्या आपको याद है जब हमने सालों पहले ट्रंप टॉवर में लंच किया था? आप बिलकुल नहीं बदली हैं, बल्कि और भी खूबसूरत हो गई हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां अब मेरे राजनीतिक करियर को खत्म कर सकती हैं. क्योंकि अब किसी महिला को खूबसूरत कहना मना है.

Advertisement

इस बातचीत से शो के पैनलिस्टों के चेहरे पर साफ मुस्कान और हल्की हंसी देखने को मिली. ट्रम्प ने अंततः इस विषय पर फिर से बात की, लेकिन उन्होंने ईरान में भोजन और पानी की उपलब्धता से संबंधित पेरिनो के सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया. इसके बजाय उन्होंने अपनी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे ईरानियों के सामने आने वाले जोखिमों के बारे में बात की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement