scorecardresearch
 

IND vs ENG: दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल? पिच से किसे मिलेगा फायदा! कप्तान गिल का खेलना मुश्किल

विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला पहले वनडे मैच में शांत रहा था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरे वनडे में ये दोनों खिलाड़ी किस तरह वापसी करते हैं? मैच से पहले पिच और मौसम को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ रही है.

Advertisement
X
चोटिल गिल ने बढाई टीम की टेंशन! (X@BCCI)
चोटिल गिल ने बढाई टीम की टेंशन! (X@BCCI)

लगातार छह मैचों में हार झेलने के बाद आखिरकार भारतीय टीम को पिछले मुकाबले में जीत मिली. हालांकि, इस मैच का फॉर्मेट टी20 नहीं वनडे था, लेकिन भारतीय फैन्स लंबे समय से जीत का इंतजार कर रहे थे. पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को धूल चटाकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में किया. लेकिन फैन्स की नजरें अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हुई हैं. पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद दोनों से ही बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

ऐसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है. यह मैच आज यानी 16 जुलाई गुरुवार को होना है. भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 5:30 बजे से शुरू किया जाएगा. टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 5:00 बजे होगा. कार्डिफ की पिच पर होने वाले इस मुकाबले पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है. यह पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, लेकिन खेल आगे बढ़ने पर यहां स्पिनर्स को टर्न मिलता है. इंग्लैंड के आदिल राशिद यहां 14 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. राहत की बात यह है कि मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. ऐसे में क्रिकेट फैन्स पूरे 50 ओवरों के मैच का आनंद उठा सकेंगे.

क्या खेलेंगे कप्तान गिल?

मैच से पहले फैन्स लगातार कप्तान शुभमन गिल की चोट को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. दरअसल, पहले मुकाबले के दौरान शुभमन गिल को क्रैम्प हुआ था. उन्होंने कुछ देर क्रैम्प के साथ खेलने की कोशिश की, लेकिन जब दर्द बर्दाशत से बाहर हुआ तो वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए. उन्होंने 75 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था.

Advertisement

अक्षर-सुंदर ने किया कमाल

हालांकि, मैच का असली टर्निंग प्वाइंट अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच हुई 102 रनों की नाबाद साझेदारी रही. इस साझेदारी की बदौलत ही टीम ने मुकाबले को आसानी से अपने पक्ष में करने में सफलता हासिल की. पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अक्षर पटेल ने बल्ले और गेंद दोनों से अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाबी हासिल की. अक्षर की परफॉर्मेंस को देखकर टीम मैनेजमेंट की बड़ी चिंता कुछ हद तक कम जरूर हुई होगी. अक्षर पटेल से टीम को दूसरे वनडे में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

ये भी पढ़ें- 19 दिन... 6 हार... और आखिरकार पलटी कहानी! वनडे में दिखा टीम इंडिया का असली चेहरा 

गेंदबाजों ने दिखाया दमखम

पहले मुकाबले में भारत के दो युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी रफ्तार से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब छकाया. दरअसल, साल 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है, जहां की उछाल भरी पिचों पर गुरनूर और प्रसिद्ध जैसे लंबे गेंदबाज बेहद घातक साबित हो सकते हैं. यही वजह है कि टीम मैनजमेंट ने इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जताने का काम किया है. 

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद, फ‍िर नेट प्रैक्ट‍िस में उड़ाया गर्दा... हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफ‍िल, VIDEO 

Advertisement

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement