इन दिनों एक वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अलग-अलग नस्ल के 7 कुत्ते सड़क किनारे चलते हुए देखे जा रहे हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि सभी जानवर कुत्ते चुराने वाले गिरोह की कैद से भागे हुए हैं. अब इस कहानी में नया ट्वीस्ट आया है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया गया था कि ये वायरल वीडियो पूर्वोत्तर चीन में एक कुत्ते के मांस की दुकान के लिए काम करने वाले चोरों के गिरोह की कैद से भाग निकले सात कुत्तों का है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पशु संरक्षण कानूनों को और मजबूत करने की मांग उठने लगे.
पहली बार 15 मार्च को कुत्तों का वीडियो शेयर किया गया
15 मार्च को, लू नाम के एक यूजर ने जिलिन प्रांत के चांगचुन में एक बिजी हाईवे पर सड़क के किनारे सात कुत्तों का एक साथ समूह में चलने का वीडियो रिकॉर्ड किया था. लू ने चीन के मीडिया आउटलेट दाहे डेली को बताया था कि वे संकट में फंसे जानवरों के एक समूह की तरह दिखते हैं, जो एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. ये आवारा कुत्तों की तरह बिल्कुल नहीं हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इससे जुड़े कई AI जेनरेटेड फेक वीडियो भी शेयर किए जाने लगे.
In China, Seven dogs stolen from their owners have gone viral after escaping from an illegal transport truck and making their way home. They traveled 10.5 miles/17 km together, led by a corgi across highways and fields, now safely back with their respective owners.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो से जुड़ी कहानी असली नहीं है और इससे जुड़े कई वीडियो भी फेक हैं. हालांकि, मूल वीडियो प्रामाणिक है, जिसमें पूर्वोत्तर जिलिन प्रांत में एक हाईवे के किनारे सात कुत्ते घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन चीनी सरकारी मीडिया ने उनके भागने और घर लौटने की कहानी को गलत साबित कर दिया है.
किसी कैद से नहीं भागे थे कुत्ते
इस काल्पनिक कहानी ने अपना अलग ही रूप ले लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना 1993 की डिज्नी फिल्म 'होमवर्ड बाउंड' से की है. इसके बाद एआई निर्मित कई तरह की कहानियां और वीडियो सामने आईं, जिनमें सात कुत्तों के पोस्टर, उनके रोमांचक पलायन को दर्शाने वाला ट्रेलर और यहां तक कि उनके अपने मालिकों से दोबारा मिलने की तस्वीरें भी शामिल हैं.
यह सब इसलिए शुरू हुआ क्योंकि मूल वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक्स में शामिल हो गया. डौयिन और वीबो जैसे दो प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर इसे 90 मिलियन से अधिक बार देखा गया. देखते ही देखते अनगिनत मीम्स और ग्रुप चैट में चर्चाएं शुरू हो गईं. फिर यह वीडियो वैश्विक स्तर पर फैल गया और टिकटॉक, एक्स, इंस्टाग्राम और कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स पर दिखाई दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद गढ़ी गई अलग-अलग कहानियां
फिर इस बात को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं कि कुत्ते चोरी हो सकते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ओर इशारा किया कि झुंड के कुछ कुत्ते जर्मन शेफर्ड के पास घूम रहे थे और लगातार उसकी ओर मुड़कर देख रहे थे - उनका दावा था कि यह इस बात का सबूत है कि झुंड अपने किसी घायल सदस्य की रक्षा कर रहा है. मूल वीडियो के वायरल होने के बाद से ही इससे जुड़े एआई जेनरेटेड वीडियो और कहानियां भी तेजी से वायरल होने लगीं.
यह भी पढ़ें: जितने फॉलोअर्स, उतनी हाइट से गिराता था खिलौना! लाखों फैंस हुए तो स्पेस से फेंका, देखें वीडियो
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सरकारी समाचार एजेंसी कवर न्यूज के अनुसार, सात कुत्तों का यह वीडियो मूल रूप से 15 मार्च को जिलिन प्रांत के एक दूरस्थ इलाके से गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया था. उन्होंने इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और अनुमान लगाया कि समूह किसी कुत्ते को ले जाने वाले वाहन से भाग निकला होगा - हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस तरह की कोई घटना नहीं देखी थी. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में भी पहली बार इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स के बारे में बताया गया था कि उसने यह अनुमान लगाते हुए कि वे एक ट्रक से भाग निकले होंगे, वीडियो शेयर किया. हालांकि, उसने या किसी भी गवाह ने जानवरों को ऐसे किसी ट्रक से भागते नहीं देखा.
यह भी पढ़ें: Blinkit में था एजेंट का पहला दिन, बताया सिर्फ डेढ़ घंटे में डिलीवरी से कितना कमाया
वायरल वीडियो की ये है असल कहानी
चीनी सरकारी समाचार पत्र सिटी इवनिंग न्यूज के अनुसार, जिसने कुत्तों के मालिकों का पता लगाया, सभी कुत्ते उन ग्रामीणों के थे जो उस हाईव से कुछ किलोमीटर दूर रहते थे, जहां उनका वीडियो बनाया गया था. मालिकों ने बताया कि जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता घायल नहीं था. उस कुत्ते से आकर्षित होकर दूसरे कुत्ते उसे घेरे हुए थे. कवर न्यूज़ के अनुसार, गांव के अधिकांश कुत्ते खुले में घूमते हैं और अक्सर अपने हीट चक्र के दौरान एक या दो दिन के लिए गायब हो जाते हैं, जिन सात कुत्तों की बात हो रही है, वे अब घर लौट आए हैं. वहीं जर्मन शेफर्ड को हीट चक्र खत्म होने तक पट्टे से बांधकर रखा गया है.