scorecardresearch
 

जितने फॉलोअर्स, उतनी हाइट से गिराता था खिलौना! लाखों फैंस हुए तो स्पेस से फेंका, देखें वीडियो

इन दिनों लोग व्यूज और फॉलोवर्स के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. कुछ ऐसा ही एक ब्रिटिश टेक कंपनी ने भी किया और उसका दावा है कि वायरल ट्रेंड के लिए उसने एक विश्व रिकॉर्ड बना लिया. जानतें हैं क्या है ये वायरल ट्रेंड जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है.

Advertisement
X
वायरल ट्रेंड के लिए खिलौने को स्पेस भेजा (Photo - Instagram/@emyadventure1)
वायरल ट्रेंड के लिए खिलौने को स्पेस भेजा (Photo - Instagram/@emyadventure1)

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सॉफ्ट टॉय को हर दिन थोड़ी-थोड़ी ऊंचाई से गिराने का वीडियो शेयर किया जा रहा है. पहले दिन जब वीडियो शेयर किया गया तो इसे सिर्फ 1 मिलीमीटर की ऊंचाई से गिराया गया. इसके बाद जैसे जैसे फॉलोवर्स बढ़ते गए, हर एक नए फॉलोवर्स पर खिलौने को गिराने की ऊंचाई एक मिलीमीटर बढ़ा दी गई.  

इस वायरल ट्रेंड में जिस खिलौने को ऊंचाई से गिराया जाता है. उसका नाम एमी है. एमी, एक रोएंदार, 9 औंस वजनी यानी करीब ढाई सौ ग्राम का पीले और हरे रंग का सॉफ्ट टॉय है.एमी को गिराने का ट्रेंड इंस्टाग्राम पर जब वायरल होने लगा तो इसके वीडियो पर जैसे जैसे फॉलोवर्स बढ़ते गए, इसे गिराने की ऊंचाई भी बढ़ती गई. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो में दावा किया गया कि सिर्फ सात दिनों इतने ज्यादा फॉलोअर्स हो गए कि खिलौने को गिराने की ऊंचाई बुर्ज खफीफा जितनी पहुंच गई. आठवें दिन एमी को गिराने के लिए इसे स्पेस में भेजने की प्लानिंग की गई, क्योंकि इसके फॉलोअर्स की संख्या काफी ज्यादा हो चुकी थी. 

इंस्टाग्राम के अनुसार, एमी के कारनामों को दर्शाने वाले इंस्टाग्राम पेज के 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं और इसे 65 मिलियन से अधिक लोग देख चुके थे. इसलिए 4 मार्च को न्यूयॉर्क के किंग्स्टन शहर के ऊपर एक हाई एल्टिट्यूड गुब्बारे के माध्यम से 116,419 फीट की ऊंचाई तक एमी को भेजा गया और गुब्बारा फटने के बाद धीरे-धीरे ये पृथ्वी पर वापस आ गिरा. इस स्टंट का आयोजन ब्रिटेन स्थित ऐप निर्माता कंपनी रास्पबेरी सर्कल द्वारा किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Blinkit में था एजेंट का पहला दिन, बताया सिर्फ डेढ़ घंटे में डिलीवरी से कितना कमाया

रास्पबेरी के सीईओ सचिन राउल ने बताया कि यह खिलौना विंडसर, कनेक्टिकट में एक पेड़ पर सही सलामत वापस आग या था. राउल ने द पोस्ट को बताया कि एमी को एक हाई एल्टीट्यूड गुब्बारे के सहारे आसमान में भेजा गया. ऐसा करने की वजह एक रिकॉर्ड भी बनाना था. इस घटना को लेकर कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि एमी अपनी वापसी में जलकर राख हो गई होगी, लेकिन हार्वर्ड के सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी एवी लोएब के अनुसार, कम घनत्व और धीमी अधिकतम गति के कारण पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश के दौरान वह भस्म नहीं हुई.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emy (@emyadventure1)

लोएब ने कहा कि इस आकार के उल्कापिंड पृथ्वी से हजार गुना अधिक गति से टकराते हैं, जिससे हवा द्वारा उनकी गति धीमी होने के कारण दस लाख गुना अधिक हीट पैदा होती है और वे जलकर राख हो जाते हैं. इस ऊर्जा के निकलने से एक आग का गोला बनता है जो उन्हें जला देता है, लेकिन ऐसे हल्के खिलौने इस सफर में बच जाता हैं.

यह भी पढ़ें: Fortuner को समुद्र किनारे धोने ले गए थे लड़के, लहर आई और डूब गई कार! Video वायरल

Advertisement

इस स्टंट का आयोजन रैस्पबेरी सर्कल ने किया था. युवाओं के बीच इस खिलौने के क्रेज को लेकर इसे ऊंचाई से गिराने का एक ट्रेंड शुरू किया गया. कंपनी इंस्टाग्राम पर हर नए फॉलोवर के लिए खिलौने को एक मिलीमीटर नीचे गिराती थी. सोशल मीडिया पर इसे गुब्बारे के सहारे स्पेस तक ले जाने का और फिर वहां से गिराने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इससे पहले इसे हेलीकॉप्टर से आसमान में ले जाकर बुर्ज खलीफा जितनी ऊंचाई से भी गिराया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement