scorecardresearch
 

चीन दुनिया का सबसे बड़ा नया मीडिया बाजार

चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा नया मीडिया बाजार है और देश में इंटरनेट का तेजी से हो रहा प्रसार तथा नए मीडिया अप्लीकेशनों की विशाल रेंज इसकी खासियत है.

Advertisement
X

चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा नया मीडिया बाजार है और देश में इंटरनेट का तेजी से हो रहा प्रसार तथा नए मीडिया अप्लीकेशनों की विशाल रेंज इसकी खासियत है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा बुधवार को प्रकाशित एक औद्योगिक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने उन क्षेत्रों के विकास को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जो नए मीडिया के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं. 'रिपोर्ट ऑन चाइनाज राइजिंग न्यू मीडिया' के मुताबिक इनमें मोबाइल टेलीकम्युनिकेशंस और सूचना प्रौद्योगिकी भी शामिल है.

चाइना इंटरनेट नेटवर्क इनफॉर्मेशन सेंटर के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल के आखिर तक बीजिंग की ऑनलाइन जनसंख्या बढ़कर 56.4 करोड़ हो गई है, जिसमें मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 42 करोड़ हो गई है. चीन में इंटरनेट का प्रसार 42 फीसदी से अधिक हो गया है और रिपोर्ट के मुताबिक यह जल्द ही 60 करोड़ को पार कर जाएगा.

Advertisement

रिपोर्ट में नए मीडिया के बढ़ते प्रसार के उदाहरण के तौर पर वीचैट का हवाला दिया गया है, जो एक इंस्टैंट वॉयस मैसेजिंग अप्लीकेशन है. सिर्फ दो सालों में इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 30 करोड़ हो गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement