scorecardresearch
 

5 हजार से 6 लाख फॉलोअर्स... CJP प्रोटेस्ट कवर करने वाले क्रिएटर का Instagram अकाउंट सस्पेंड

जंतर-मंतर के वायरल वीडियो से रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बने अभिनव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया. हालांकि, नए अकाउंट पर फॉलोअर्स की वापसी भी उतनी ही तेज दिख रही है.

Advertisement
X
अभिनव ने इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया (Photo: Instagram)
अभिनव ने इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया (Photo: Instagram)

दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर अभिनव बिष्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. वजह जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के वीडियो बनाकर वह कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर तेजी से लोकप्रिय हो गए थे. उनका फॉलोअर बेस करीब 5 हजार से बढ़कर 6.35 लाख तक पहुंच गया. लेकिन इसी बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक सस्पेंड हो गया.

बिना चेतावनी सस्पेंड हुआ अकाउंट

अभिनव बिष्ट का दावा है कि 26 जुलाई को यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम के दौरान उन्हें पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. उनका कहना है कि उन्हें पहले से कोई चेतावनी या नोटिस नहीं मिला था. अकाउंट सस्पेंड होने के बाद वह अपने प्रोफाइल का इस्तेमाल नहीं कर सके.

नया अकाउंट बनाया, फिर लौटने लगे फॉलोअर्स

अकाउंट सस्पेंड होने के अगले ही दिन, 27 जुलाई को अभिनव ने नया इंस्टाग्राम प्रोफाइल बना लिया. अपनी पहली रील में उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक यह नहीं पता कि उनका पुराना अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया. उन्होंने लोगों से नए अकाउंट को फॉलो करने और पुराने अकाउंट को वापस लाने में मदद करने की अपील भी की.

यह भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद CJP का सेलिब्रेशन वायरल, हर कोई पूछ रहा- कहां हैं जुनैद भाई?

Advertisement

 

दिलचस्प बात यह रही कि नया अकाउंट शुरू होने के कुछ ही घंटों में करीब 1.30 लाख फॉलोअर्स जुड़ गए. उन्होंने अपने पुराने वायरल वीडियो भी नए प्रोफाइल पर दोबारा पोस्ट करने शुरू कर दिए.

CJP प्रोटेस्ट के वीडियो से मिली पहचान

अभिनव बिष्ट को पहचान जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन के वीडियो से मिली. उन्होंने पारंपरिक राजनीतिक कवरेज की बजाय इंस्टाग्राम रील्स और टिकटॉक-स्टाइल एडिटिंग के जरिए प्रदर्शन की हल्की-फुल्की और दिलचस्प झलकियां दिखाईं. यही अंदाज युवाओं को पसंद आया और उनके कई वीडियो लाखों बार देखे गए.

Instagram ने क्या कहा?

अभिनव ने इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं. नोटिस में यह भी लिखा था कि यदि 180 दिनों के भीतर अपील नहीं की गई, तो अकाउंट स्थायी रूप से बंद किया जा सकता है.

फिलहाल, Meta की ओर से अकाउंट सस्पेंड किए जाने की वजह पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement