scorecardresearch
 

देश में क्या है सबसे आम बीमारी, होगी पड़ताल

देश में पहली बार मंगलवार को करीब 12,000 डॉक्टर एक दिन का राष्ट्रीय अध्ययन कर यह पड़ताल करेंगे कि देश में आखिर किस बीमारी की वजह से लोग सबसे ज्यादा चिकित्सकों के चक्कर काटते हैं.

Advertisement
X

देश में पहली बार मंगलवार को करीब 12,000 डॉक्टर एक दिन का राष्ट्रीय अध्ययन कर यह पड़ताल करेंगे कि देश में आखिर किस बीमारी की वजह से लोग सबसे ज्यादा चिकित्सकों के चक्कर काटते हैं.

इस अध्ययन का मकसद देश में स्वास्थ्य का मौजूदा हाल जानना है जिससे नीति निर्माताओं को वर्तमान की स्वास्थ्य सेवा जरूरतों को पूरा करने के लिये सही रणनीति और सही मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम पर केंद्रित होने का मौका मिले.

सांस से जुड़ी बीमारियों के क्षेत्र में स्वायत्त शैक्षणिक संस्थान ‘छाती अनुसंधान संस्थान’ इस अध्ययन को आयोजित करेगा.

संस्थान के निर्देशक डॉ. संदीप साल्वी ने कहा, ‘22 राज्यों के डॉक्टर कल आने वाले प्रत्येक मरीज के विभिन्न लक्षणों की जांच करेंगे. उन लक्षणों की जांच कर डॉक्टर एक कम्प्यूटर डाटा फार्म में भरेंगे. इस अध्ययन को पोजीडन अध्ययन का नाम दिया गया है.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement