scorecardresearch
 

सोनिया, राहुल, प्रधानमंत्री के फर्जी ट्विटर-फेसबुक खाते

सोनिया गांधी नाम से ट्वीटर पर एक संदेश है कि ‘जेपीसी में इसरो और आदर्श घोटाले भी शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस को कुछ नहीं छिपाना.’ लेकिन आपको यह भी बता दें कि यह फर्जी एकाउंट से जारी किया गया संदेश है.

Advertisement
X

नाम से ट्वीटर पर एक संदेश है कि ‘जेपीसी में इसरो और आदर्श घोटाले भी शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस को कुछ नहीं छिपाना.’ लेकिन आपको यह भी बता दें कि यह से जारी किया गया संदेश है.

इस तरह के अनेक संदेश ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों से राजनेताओं तथा बड़ी हस्तियों के फर्जी खातों से जारी किये जा रहे हैं. इसी तरह शीर्ष नेताओं और खासतौर पर कांग्रेस अध्यक्ष व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए इस तरह की साइटें सिरदर्द बनती जा रहीं हैं.

ट्विटर और फेसबुक दोनों ही लोकप्रिय वेबसाइटों पर सोनिया तथा प्रधानमंत्री के नाम से अनेक खाते हैं. उनके फर्जी खातों में 2जी स्पेक्ट्रम मामले, एस.बैंड समझौते, राष्ट्रमंडल खेलों और आदर्श मामले से संबंधित संदेश हैं.

सोनिया के नाम से जाली ट्विटर खाते में एक पोस्टिंग में लिखा गया है, ‘नतीजों के सावधानी पूर्वक मूल्यांकन के बाद कांग्रेस आला कमान जेपीसी के लिए तैयार हो गया है. हमें कुछ नहीं छिपाना.’ उनके हवाले से एक और ट्वीट कहता है, ‘अधिकतर देश करों के माध्यम से जनता को गरीब बनाते हैं. हम कलमाड़ी जैसे लोगों को अमीर बनाते हैं. यह हमारे लिए आश्चर्य पैदा करता है.’

Advertisement

इसी तरह प्रधानमंत्री सिंह के नाम से एक खाते में संदेश जारी किया गया है, ‘मैडम जी, वाम दल कभी सही नहीं हो सकते जी. पुरुलिया कभी राय बरेली नहीं हो सकता जी.’ राहुल गांधी भी इस जालसाजी से बच नहीं पाये हैं. अनेक ट्विटर खातों में उनकी तस्वीर और उनके बारे में जानकारी के अलावा फर्जी पोस्टिंग देखी जा सकती हैं.

Advertisement
Advertisement