scorecardresearch
 

फिर बीमार हुए राजेश खन्‍ना, अस्‍पताल में भर्ती

बॉलीवुड के पहले सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उनके पेट में इंफेक्‍शन की शिकायत के बाद उन्‍हें मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि राजेश खन्‍ना काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं.

Advertisement
X
राजेश खन्‍ना
राजेश खन्‍ना

बॉलीवुड के पहले सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उनके पेट में इंफेक्‍शन की शिकायत के बाद उन्‍हें मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि राजेश खन्‍ना काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं.

लीलावती अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘हां, खन्ना को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’ बहरहाल, उन्होंने कोई ब्योरा देने से इनकार कर दिया. खन्ना (69) का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से सही नहीं रह रहा है. उनकी पत्नी डिम्पल कपाडिया से संपर्क किए जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं अभी आपसे बात नहीं कर सकती.’ डिम्पल अपने पति की देखभाल कर रही हैं.

इस हफ्ते के शुरूआत में जब उनके चिंतित प्रशंसक उनके घर के बाहर एकत्र थे, तब खन्ना ने अपने घर के बरामदे से उन्हें अपनी उंगलियों से ‘वी’ (जीत) संकेत दिखाया था. खन्ना के दामाद और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने उन खबरों को खारिज कर दिया था कि उनके ससुर अस्वस्थ हैं और उन्होंने कहा था कि वह स्वस्थ हैं.

गौरतलब है अप्रैल में खन्ना को बेचैनी और कमजोरी महसूस होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. वह भारत के प्रथम सुपरस्टार माने जाते हैं. उन्होंने 1969 से 1972 के बीच लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी थी. इनमें ‘आराधना’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘आनंद’ और ‘अमर प्रेम’ शामिल है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement