scorecardresearch
 

अंडरवर्ल्ड और आईएम के बीच गठजोड़ का खुलासा

महाराष्ट्र एटीएस ने पिछले साल 13 जुलाई को हुए विस्फोटों से जुड़े आरोप पत्र में अंडरवर्ल्ड और इंडियन मुजाहिदीन के बीच गठजोड़ का खुलासा किया है.

Advertisement
X
इंडियन मुजाहिदीन
इंडियन मुजाहिदीन

ने पिछले साल 13 जुलाई को हुए विस्फोटों से जुड़े आरोप पत्र में और इंडियन मुजाहिदीन के बीच गठजोड़ का खुलासा किया है.

आरोप पत्र में दुबई स्थित मुजफ्फर कोला के नाम का जिक्र किया गया है. कोला को इन विस्फोटों के आरोपी मुस्तफा दोसा का सहयोगी बताया गया है. दुबई में कोला ‘मुजफ्फर कोला इंटरप्राइजेज’ नामक एक कंपनी चलाता है.

एटीएस सूत्रों का कहना है कि कोला ने आईएम के सरगना यासीन भटकल को 10 लाख रुपये उपलब्ध कराए. इस पैसे का इस्तेमाल विस्फोटों के लिए किया गया.

एक सूत्र ने बताया कि कोला दोसा और उसके फरार भाई मोहम्मद दोसा के साथ जुड़ा रहा है. कोला के कहने पर ही हवाला कारोबारी कंवर पथरीजा ने शिवानंद को 10 लाख रुपये दिए. बाद में पता चला कि यह शिवानंद यासीन भटकल है. उसने कहा कि इस गठजोड़ से हम इस बात इंकार नहीं कर सकते कि अंडरवर्ल्ड ने इस आतंकवादी हमले में मदद की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement