scorecardresearch
 

सिर्फ तेंदुलकर का ‘ऑटोग्राफ’ सहेजकर रखना चाहते हैं धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी किसी महान खिलाड़ी का आटोग्राफ नहीं लिया है, लेकिन वे सिर्फ अपने साथी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का ‘ऑटोग्राफ’ सहेजकर रखना चाहते हैं.

Advertisement
X
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी किसी महान खिलाड़ी का ऑटोग्राफ नहीं लिया है, लेकिन वे सिर्फ अपने साथी और का ‘ऑटोग्राफ’ सहेजकर रखना चाहते हैं.

धोनी से जब बैंगलोर में किताब के विमोचन के लिये आयोजित कार्यक्रम में पूछा गया कि वे किस खिलाड़ी का ऑटोग्राफ लेना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘यह अंदाजा लगाना इतना मुश्किल नहीं है. यह सिर्फ और सिर्फ सचिन तेंदुलकर का ही हो सकता है.’’

धोनी ने ‘स्टंप्ड’ किताब का विमोचन किया, जिसमें विश्वकप टीम के सदस्यों की फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement