scorecardresearch
 

मुंबई के होटलों में रात बिताना सबसे महंगा

होटलों में रात बिताने के किराये के लिहाज के हिसाब से मुंबई देश में सबसे महंगा शहर बना हुआ है. ट्रैवल पोर्टल ट्रिप एडवाइजर ने अपने सर्वेक्षण 'ट्रिपइंडेक्स' में यह निष्कर्ष निकाला है.

Advertisement
X

होटलों में रात बिताने के किराये के लिहाज के हिसाब से मुंबई देश में सबसे महंगा शहर बना हुआ है. ट्रैवल पोर्टल ट्रिप एडवाइजर ने अपने सर्वेक्षण 'ट्रिपइंडेक्स' में यह निष्कर्ष निकाला है.

इसके अनुसार देश में होटलों में रात बिताने के खर्च के लिहाज से मुंबई पहले, दिल्ली दूसरे तथा चेन्नई तीसरे स्थान पर है.

इसके अनुसार मुंबई में किसी पर्यटक के लिए रात बिताने का औसत खर्च 13,017 रपये है. इसमें रात्रि आश्रय, ड्रिंक, खाना तथा टेक्सी का खर्च शामिल है. दिल्ली में यह खर्च 12,978 रपये तथा चेन्नई में 12,530 रपये आंका गया है.

Advertisement
Advertisement