scorecardresearch
 

Valley of Flowers Opening: इस समर वेकेशन बच्चों के साथ करें जन्नत के दीदार! 1 जून से खुल रही है वर्ल्ड फेमस 'फूलों की घाटी'

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है. इस बार बर्फ और रंग-बिरंगे फूलों का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा. चमोली स्थित यह UNESCO विश्व धरोहर स्थल ट्रैकिंग और नेचर लवर्स के लिए गर्मियों का परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन माना जाता है.

Advertisement
X
उत्तराखंड का चमोली जिला बेहद सुंदर है. (PHOTO:ITG/AI)
उत्तराखंड का चमोली जिला बेहद सुंदर है. (PHOTO:ITG/AI)

Valley of Flowers Opening: गर्मियों की छुट्टियां स्टार्ट होने के बाद भी अगर अभी तक आप अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं. आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप बच्चों के साथ समर वेकेशन में कहां जाएं, तो समझ लीजिए आपकी यह टेंशन पलभर में दूर होने वाली है. इस गर्मी आप अपने बच्चों को वैली ऑफ फ्लावर्स घूमाकर ला सकते हैं.

उत्तराखंड के चमोली जिले से प्रकृति प्रेमियों और ट्रैवल लवर्स के लिए खुशखबरी सामने आई है. वर्ल्ड फेमस वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क यानी फूलों की घाटी 1 जून से टूरिस्ट्स के लिए खोल दी जाएगी. इस बार घाटी का नजारा और भी खास रहने वाला है, क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण यहां कई जगहों पर बर्फ की सफेद चादर और रंग-बिरंगे नए खिले फूल एक साथ दिखाई देंगे. यह दुर्लभ सीन टूरिस्ट को किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है.

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है फूलों की घाटी

हिमालय की गोद में बसी यह खूबसूरत घाटी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल लिस्ट में शामिल है. मानसून के दौरान यहां सैकड़ों प्रजातियों के दुर्लभ फूल खिलते हैं, जिनकी खुशबू और रंग पूरी घाटी को महका देते हैं. नेचर फोटोग्राफी, ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं मानी जाती.

Advertisement

ऐसे पूरी होती है वैली ऑफ फ्लावर्स की यात्रा

फूलों की घाटी हर साल जून से अक्टूबर तक टूरिस्ट के लिए खुली रहती है. यात्रा का बेस कैंप घांघरिया होता है, जहां तक पहुंचने के लिए गोविंदघाट से करीब 10 से 12 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी पड़ती है. इसके बाद घांघरिया से वैली ऑफ फ्लावर्स तक लगभग 3 से 4 किलोमीटर का ट्रेक और करना होता है. रास्ते में बहते झरने, ऊंचे पहाड़, हरे-भरे जंगल और बादलों से ढकी वादियां सफर को बेहद यादगार बना देती हैं.

ट्रिप पर जाते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप जून से अगस्त के बीच यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम के अनुसार गर्म कपड़े, रेनकोट, ट्रेकिंग शूज और जरूरी दवाइयां साथ जरूर रखें. ऊंचाई वाले इलाके में मौसम कभी भी बदल सकता है. वहीं, यह इलाके एक संरक्षित इको-सेंसिटिव जोन है, इसलिए यहां प्लास्टिक और कचरा फैलाने पर पूरी तरह बैन लगाया गया है. 

गर्मियों में परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन

अगर आप भी शहरों की भागदौड़ और भीषण गर्मी से दूर सुकून भरी जगह तलाश रहे हैं, तो उत्तराखंड की फूलों की घाटी आपके लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकती है. यहां की ठंडी हवाएं, बर्फीले पहाड़ और फूलों से सजी वादियां आपके इस सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement