scorecardresearch
 

Places to Visit in Kolkata: दुर्गा पूजा पर जा रहे हैं कोलकाता? पंडालों के साथ इन 8 जगहों को भी करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल

Places to Visit in Kolkata: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता की रौनक देखने लायक होती है. अगर आप इस दौरान शहर घूमने जा रहे हैं तो भव्य पंडालों के साथ इन फेमस जगहों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें. यहां आपको इतिहास, संस्कृति और खूबसूरत नजारों का शानदार अनुभव मिलेगा.

Advertisement
X
दुर्गा पूजा में कोलकाता घूमने की बेस्ट जगहें (Photo- ITG)
दुर्गा पूजा में कोलकाता घूमने की बेस्ट जगहें (Photo- ITG)

Places to Visit in Kolkata: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता का माहौल देखने लायक होता है. शहर के अलग-अलग इलाकों में बने भव्य दुर्गा पंडाल, रोशनी और सजे हुए बाजार लोगों को अपनी ओर खींचते हैं. अगर आप भी इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर कोलकाता जाने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ पंडाल घूमने तक ही सीमित न रहें. शहर की कुछ फेमस जगहों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां आपको ऐतिहासिक इमारतों से लेकर मंदिर, म्यूजियम और खूबसूरत झील तक देखने को मिलेगी.

हावड़ा ब्रिज
कोलकाता की पहचान कहे जाने वाले हावड़ा ब्रिज को देखने का मौका बिल्कुल न छोड़ें. हुगली नदी पर बना यह ब्रिज अपनी खास बनावट के लिए जाना जाता है. दिन के साथ-साथ शाम के समय भी यहां का नजारा काफी खूबसूरत लगता है. कोलकाता घूमने जाएं तो यहां तस्वीरें लेना भी न भूलें.

विक्टोरिया मेमोरियल
विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की सबसे मशहूर ऐतिहासिक इमारतों में से एक है. सफेद संगमरमर से बनी इस खूबसूरत इमारत को महारानी विक्टोरिया की याद में बनाया गया था. इसके आसपास का हरा-भरा परिसर भी घूमने और तस्वीरें लेने के लिए अच्छा है.

इंडियन म्यूजियम
अगर आपको इतिहास और पुरानी चीजों को देखने में दिलचस्पी है तो इंडियन म्यूजियम जरूर जाएं. यह भारत के सबसे पुराने और प्रमुख म्यूजियमों में से एक है. यहां आपको जीवाश्म, कंकाल, प्राचीन कलाकृतियां, मूर्तियां और कई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी.

Advertisement

साइंस सिटी
कोलकाता की साइंस सिटी बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी एक दिलचस्प जगह है. इसे साल 1997 में शुरू किया गया था. यहां साइंस से जुड़ी कई इंटरैक्टिव चीजें और प्रदर्शनी देखने को मिलती हैं. अगर आप परिवार के साथ कोलकाता जा रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

बिरला मंदिर
कोलकाता का बिरला मंदिर अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए काफी मशहूर है. यह मंदिर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है. मंदिर की नक्काशी और शांत माहौल यहां आने वाले लोगों को काफी पसंद आता है.

रवींद्र सरोवर
शहर की भीड़भाड़ से कुछ समय दूर सुकून के पल बिताने के लिए रवींद्र सरोवर जा सकते हैं. यह एक कृत्रिम झील है, जिसके आसपास हरियाली, गार्डन और पार्क बने हुए हैं. सुबह या शाम के समय यहां का माहौल काफी शांत और अच्छा लगता है.

कालीघाट मंदिर
कोलकाता का कालीघाट मंदिर देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां माता सती के दाहिने पैर की उंगलियां गिरी थीं. मां काली को समर्पित इस मंदिर में सालभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. अगर आप धार्मिक स्थलों को देखना पसंद करते हैं तो यहां जरूर जा सकते हैं.

कोलकाता जैन मंदिर (पारसनाथ जैन मंदिर)
कोलकाता का जैन मंदिर अपनी खूबसूरत सजावट और वास्तुकला के लिए जाना जाता है. यह मंदिर जैन धर्म के 10वें तीर्थंकर शीतलनाथ जी को समर्पित है. मंदिर में संगमरमर और शीशे का खूबसूरत काम देखने को मिलता है जो इसे बाकी धार्मिक स्थलों से अलग बनाता है.

Advertisement

दुर्गा पूजा के साथ ऐसे बनाएं ट्रिप यादगार
दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता घूमने का अनुभव अपने आप में खास होता है. अगर आपके पास समय है तो पूजा पंडालों के साथ इन जगहों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें. इससे आप कोलकाता की संस्कृति, इतिहास, धार्मिक विरासत और खूबसूरत जगहों को करीब से जान पाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement