Places to visit in Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि इतिहास से जुड़ा एक खूबसूरत अनुभव है. यहां की पुरानी गलियां मुगलकाल की भव्यता की झलक दिखाती हैं, वहीं आधुनिक बाजार शहर की तेज रफ्तार को दर्शाते हैं. अगर आप पहली बार दिल्ली आ रहे हैं या कम समय में यहां घूमना चाहते हैं तो एक सही प्लानिंग बेहद जरूरी है. आज हम आपको दिल्ली की उन चुनिंदा जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप इतिहास को करीब से महसूस कर सकते हैं, शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं और शाम की सुकून भरी सैर का मजा ले सकते हैं. चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपनी दिल्ली यात्रा को यादगार बना सकते हैं.
हुमायूं का मकबरा
अगर आप दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों को करीब से देखना चाहते हैं तो हुमायूं का मकबरा जरूर जाएं. यहां से अपनी यात्रा की शुरुआत करें, क्योंकि एक ही दिन में आप इसके साथ आसपास की कई जगहों को भी आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं. निजामुद्दीन इलाके में बना यह मकबरा इतिहासप्रेमियों के लिए बेहद खास है.
कनॉट प्लेस
हुमायूं का मकबरा देखने के बाद आप कनॉट प्लेस जा सकते हैं. यह दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट में से एक है, जहां आप शॉपिंग के साथ-साथ आसपास की जगहों को भी देख सकते हैं.
सफदरजंग का मकबरा
अगर आपको मुगलकाल का आर्किटेक्चर पसंद है तो लोधी रोड पर स्थित सफदरजंग का मकबरा भी जरूर देखें. इसकी खूबसूरत बनावट लोगों को काफी आकर्षित करती है.
पुराना किला
आगे बढ़ते हुए दिल्ली के पुराने किले का रुख करें. यहां मौजूद म्यूजियम में आपको इतिहास से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलेंगी. इसके पास ही बोट राइड का मजा भी लिया जा सकता है.
लाल किला
दिल्ली के मशहूर लाल किले की सैर जरूर करें. 17वीं सदी में बना यह किला काफी बड़ा है, इसलिए इसे घूमने में समय लग सकता है. यहां शाम के समय होने वाला साउंड एंड लाइट शो भी देखने लायक होता है.
जामा मस्जिद
लाल किले के सामने स्थित जामा मस्जिद भी एक प्रमुख जगह है, जहां आप घूमने के साथ इसकी शानदार वास्तुकला का भी आनंद ले सकते हैं.
इंडिया गेट और वॉर मेमोरियल
शाम के समय इंडिया गेट और पास में बने वॉर मेमोरियल घूमने जाएं. यहां का माहौल काफी सुकून भरा होता है और परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह अच्छी जगह है.