scorecardresearch
 

शिमला-मनाली छोड़ें! इस गर्मी परिवार के साथ घूमें भारत की ये 6 जगहें, ट्रिप बन जाएगी यादगार

गर्मियों में अगर आप भी शिमला-मनाली की भीड़ और ट्रैफिक से बचकर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर घूमना चाहते हैं तो देश के कुछ ऑफबीट हिल स्टेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. यहां आपको ठंडा मौसम, हरियाली, सुकून भरा माहौल और प्रकृति के शानदार नजारे एक साथ देखने को मिलेंगे.

Advertisement
X
गर्मियों की छुट्टियों में सुकून देंगी देश की ये 6 ऑफबीट जगहें (Photo-ITG)
गर्मियों की छुट्टियों में सुकून देंगी देश की ये 6 ऑफबीट जगहें (Photo-ITG)

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोगों का मन पहाड़ों की ठंडी वादियों में घूमने का करने लगता है. ठंडी हवाएं, हरियाली और शांत माहौल लोगों को शहरों की गर्मी और भागदौड़ से दूर खींच ले जाते हैं. वैसे तो गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा शिमला और मनाली जाना पसंद करते हैं लेकिन छुट्टियों के सीजन में यहां काफी भीड़, ट्रैफिक जाम और महंगे होटल देखने को मिलते हैं. ऐसे में कई बार ट्रिप का मजा फीका पड़ जाता है.

अगर आप इस बार भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो देश में कई ऑफबीट हिल स्टेशन मौजूद हैं. यहां आपको ठंडा मौसम, नेचर की खूबसूरती और सुकून भरा माहौल एक साथ मिलेंगे. आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में.

हिमाचल प्रदेश का जिभी
हिमाचल प्रदेश की तीर्थन वैली में बसा जिभी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां चारों तरफ चीड़ के जंगल, लकड़ी के कॉटेज और खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं. अगर आप नेचर के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. यहां जलोरी पास और सेरोलसर लेक जैसी जगहें घूमने लायक हैं.

हिमाचल प्रदेश का चंबा
रावी नदी के किनारे बसा चंबा अपनी पुरानी संस्कृति और खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है. यहां का प्राचीन मंदिर, ट्रेडिशनल आर्किटेक्चर और स्थानीय त्योहार लोगों को काफी पसंद आता है. यह जगह अभी भी ज्यादा भीड़-भाड़ से दूर है, इसलिए यहां शांति का अलग ही अनुभव मिलता है.

Advertisement

उत्तराखंड का मुनस्यारी
कुमाऊं क्षेत्र में स्थित मुनस्यारी एडवेंचर और ट्रैकिंग पसंद करने वालों लोगों का फेवरेट जगह है. यहां से पंचाचूली पर्वत की खूबसूरत चोटियां दिखाई देती हैं. गर्मियों में भी यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है. हरे-भरे मैदान और ताजी हवा इस जगह को और खास बनाते हैं.

महाराष्ट्र का चिकलधरा
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का इकलौता हिल स्टेशन चिकलधरा हरियाली और वन्यजीवों के लिए मशहूर है. यहां खूबसूरत व्यू पॉइंट्स, कॉफी के बागान और मेलघाट टाइगर रिजर्व लोगों को आकर्षित करते हैं. यह जगह गर्मियों में ठंडक का एहसास कराती है.

आंध्र प्रदेश का अराकू वैली
अराकू वैली अपनी कॉफी प्लांटेशन और आदिवासी संस्कृति के लिए जानी जाती है. यहां का ट्रेन सफर बेहद खूबसूरत माना जाता है, जिसमें पहाड़, सुरंगें और हरियाली देखने को मिलती है. झरने और गुफाएं इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं.

पश्चिम बंगाल का कालिम्पोंग
दार्जिलिंग के पास स्थित कालिम्पोंग शांत माहौल और नेचर की खूबसूरती के लिए मशहूर है. यहां मठ, फूलों के बाजार और खूबसूरत व्यू पॉइंट लोगों को काफी पसंद आते हैं. दार्जिलिंग की तुलना में यहां कम भीड़ होती है, इसलिए आप आराम से छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं.

अगर आप इस गर्मी शिमला और मनाली की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो ये ऑफबीट हिल स्टेशन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं. यहां आप प्रकृति के करीब रहकर सुकून भरी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement