scorecardresearch
 

Most Beautiful Valleys In Kashmir: कश्मीर की इन 5 घाटियों में बसती है असली जन्नत, जिंदगी में एक बार जरूर जाएं

Most Beautiful Valleys In Kashmir: अगर आप कश्मीर की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो यहां के कुछ खूबसूरत घाटियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान और शांत माहौल इन जगहों को खास बनाते हैं.

Advertisement
X
कश्मीर की इन 5 छिपी हुई हसीन वादियों में मिलेगा असली सुकून (Photo-ITG)
कश्मीर की इन 5 छिपी हुई हसीन वादियों में मिलेगा असली सुकून (Photo-ITG)

Most Beautiful Valleys In Kashmir: कश्मीर अपनी खूबसूरत झीलों और हरे-भरे मैदानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन यहां कुछ ऐसी घाटियां भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ये घाटियां भीड़-भाड़ से दूर हैं और अपनी प्राकृतिक सुंदरता से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. ऊंचे बर्फीले पहाड़, घने जंगल, कल-कल बहती नदियां और छोटे-छोटे गांव इन जगहों को और खास बनाते हैं. अगर आप कश्मीर की असली और शांत खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो इन छिपी हुई घाटियों की सैर जरूर करें.

गुरेज घाटी (Gurez Valley)
बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच बसी गुरेज घाटी कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. यहां बहने वाली किशनगंगा नदी इस घाटी की सुंदरता को और बढ़ा देती है. यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति के लिए भी जानी जाती है.

वारवान घाटी (Warwan Valley)
वारवान घाटी कश्मीर की सबसे शांत और कम भीड़ वाली जगहों में गिनी जाती है. ऊंचे पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और साफ पानी की धाराएं इसे बेहद खास बनाती हैं. ट्रैकिंग और प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है.

बंगस घाटी (Bangus Valley)
उत्तर कश्मीर में स्थित बंगस घाटी दूर-दूर तक फैले हरे मैदानों के लिए जानी जाती है. यहां का शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. पिकनिक, फोटोग्राफी और नेचर वॉक के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.

Advertisement

तुलैल घाटी (Tulail Valley)
गुरेज घाटी से आगे स्थित तुलैल घाटी किसी जन्नत से कम नहीं लगती. लकड़ी के घर, बहती नदियां और चारों ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता इस जगह को बेहद खास बनाती है. यहां पहुंचने का रास्ता भी रोमांच से भरपूर होता है.

दकसुम घाटी (Daksum Valley)
घने जंगलों और ठंडी वादियों से घिरी दकसुम घाटी सुकून की तलाश करने वालों के लिए परफेक्ट जगह है. यहां बहने वाली ठंडी जलधाराएं और शांत माहौल पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं. यह जगह ट्रैकिंग के शौकीनों के बीच भी काफी फेमस है.

अगर आप कश्मीर की भीड़भाड़ वाली जगहों से हटकर कहीं नई और शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो इन खूबसूरत घाटियों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement