scorecardresearch
 

Bus Viral Video: ये तो सड़क पर चलता प्लेन है? होस्टेस सर्व करेगी स्नैक्स-ड्रिंक्स, इस इंडियन बस के अंदर का नजारा देख जाएंगे चौंक

केरल की प्रीमियम बिजनेस क्लास बस इन दिनों अपने फ्लाइट जैसे अनुभव के कारण चर्चा में है. इसमें आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटों, एंटरटेनमेंट स्क्रीन, फ्री वाई-फाई, ऑनबोर्ड होस्टेस और वॉशरूम जैसी सुविधाएं मिलती हैं. जानिए यह बस किन शहरों के बीच चलती है, टिकट का किराया कितना है और बुकिंग कैसे कर सकते हैं.

Advertisement
X
KSRTC की बिज़नेस क्लास बस में होस्टेस भी होती हैं(PHOTO:ITG)
KSRTC की बिज़नेस क्लास बस में होस्टेस भी होती हैं(PHOTO:ITG)

Kerala's Premium Bus Viral Video: बस का सफर कुछ लोगों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है, उनकी छोटी सीटों पर ठीक से बैठा नहीं जाता है. अजीब से बदबू आती है और साफ-सफाई भी नहीं होती है. लेकिन केरल में अब बस का सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने तक सीमित नहीं रह गया है. यहां एक ऐसी बिजनेस क्लास बस सेवा शुरू की गई है, जिसमें यात्रियों को प्लेन जैसी सुविधाएं देने की कोशिश की गई है. इस बस के अंदर का नजारा देखकर आप चौंक जाएंगे, इस बस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. 

इस बस में लोगों के लिए आरामदायक सीटों से लेकर स्क्रीन, वाई-फाई ही नहीं बल्कि ऑनबोर्ड होस्टेस तक मौजूद है. मगर बस में बैठने के बाद आप खुद को यह सवाल पूछने से रोक नहीं पाएंगे कि यह बस है या प्लेन. अभी तक आपने सिर्फ प्लेन और रॉयल ट्रेनों में ही ऑनबोर्ड होस्टेस देखी होगी, लेकिन अब बस में भी यह फैसिलिटी मिल रही है जो अपने आप में ही बहुत शॉकिंग है. 

फ्लाइट जैसी सुविधाओं वाली बस

केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) की यह प्रीमियम बस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने बस के अंदर का वीडियो शेयर किया, जिसमें इसकी सुविधाओं की झलक देखने को मिली. बस में यात्रियों के लिए 36 प्रीमियम रिक्लाइनिंग सीटें हैं. हर सीट के साथ अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जिससे सफर के दौरान लोग एंटरटेनमेंट का भी पूरा मजा ले सकते हैं. इसके अलावा बस में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और फ्री वाई-फाई की सुविधा भी मिलती है.

Advertisement

बस में होस्टेस भी करती हैं सेवा

इस बस की सबसे खास बात इसका ऑनबोर्ड स्टाफ है. वीडियो में एक होस्टेस सभी यात्रियों को स्नैक्स और ड्रिंक्स सर्व करती नजर आईं. यह अंदाज बिल्कुल फ्लाइट में मिलने वाली सर्विस जैसा लगता है. बस में एक पैंट्री सिस्टम भी मौजूद है, जिसमें मिनी फ्रिज और कॉफी मेकर लगाया गया है. इतना ही नहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए बस में अटैच वॉशरूम भी दिया गया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Johny (@aju_vlogss)

तिरुवनंतपुरम से कोच्चि तक चलेगी बस

KSRTC की यह बिजनेस क्लास बस तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम (कोच्चि) के बीच चलती है. इस रूट की दूरी लगभग 200 से 227 किलोमीटर के बीच है. शेड्यूल के मुताबिक बस सुबह 5:30 बजे तिरुवनंतपुरम से रवाना होती है और करीब 9:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचती है.

रास्ते में यह कोल्लम अयाथिल, अलप्पुझा कोमाडी और हाई कोर्ट जैसे प्रमुख स्टॉप से गुजरती है. वहीं एर्नाकुलम से बस शाम 5:30 बजे चलकर रात 9:30 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचती है. हालांकि शनिवार-रविवार यह बस फिलहाल नहीं चलती है. इस तरह यह उन लोगोंं के लिए बहुत फायदेमंद है, जो इन जगहों पर ऑफिस या किसी काम से रोजाना जाते हैं. 

कितना है टिकट का किराया?

तिरुवनंतपुरम से एर्नाकुलम के लिए इस बिजनेस क्लास बस का टिकट 671 रुपये रखा गया है. टिकट ऑनलाइन KSRTC Swift की बुकिंग सुविधा के जरिए रिजर्व किया जा सकता है. इसके अलावा यात्री  WhatsApp के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं. बुकिंग के दौरान यात्री अपनी यात्रा की तारीख, रूट, बस सेवा और सीट भी बुक कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement