India’s Valleys to visit in Monsoon: तपती गर्मी और उमस के बाद जब मानसून की पहली फुहारें धरती पर गिरती हैं, तो प्रकृति का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है. अगर आप भी इस बदलते मौसम में किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां सुकून और प्राकृतिक खूबसूरती दोनों ही देखने को मिले, तो भारत की खूबसूरत घाटियां आपका इंतजार कर रही हैं.
बारिश के दिनों में इन घाटियों की रंगत देखने लायक होती है. चारों ओर फैली मखमली हरियाली, पहाड़ों को चूमते काले-घने बादल, कलकल बहते झरने और मिट्टी की सोंधी खुशबू यह नजारा कुछ ऐसा होता है मानो धरती पर ही स्वर्ग उतर आया हो. मानसून के इस जादू को करीब से महसूस करने के लिए आपको अपने परिवार या दोस्तों के साथ भारत की इन चुनिंदा और जादुई घाटियों की सैर जरूर करनी चाहिए.
फूलों की घाटी, उत्तराखंड
मानसून के मौसम में अगर धरती पर स्वर्ग का सबसे सटीक और जीवंत नजारा देखना हो, तो उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स से बेहतर कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती. जुलाई से सितंबर के महीनों के दौरान यह पूरी घाटी पूरी तरह से गुलजार हो जाती है और यहां सैकड़ों प्रजातियों के दुर्लभ जंगली और प्राकृतिक फूल एक साथ खिल उठते हैं.
बारिश की बूंदें पड़ते ही इस यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की वादियों में ऐसा जादुई निखार आता है, मानो किसी ने पहाड़ों के बीच रंग-बिरंगे फूलों की मखमली कालीन बिछा दी हो. धुंध और बादलों के बीच से गुजरते हुए इस घाटी में ट्रैकिंग करना नेचर लवर्स और फोटोग्राफर्स के लिए एक लाइफ टाइम न भूलने वाला एक्सपीरियंस देता है.
स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
अगर आप रिमझिम फुहारों के बीच एक एडवेंचर और लीक से हटकर सफर पर निकलना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की ठंडी और शांत स्पीति घाटी आपके के लिए बेहतरी रहने वाली है. चूंकि यह इलाका एक कोल्ड डेजर्ट के अंतर्गत आता है, इसलिए यहां मानसून के दौरान भारी बारिश या भूस्खलन का खतरा बेहद कम होता है, जिससे इस मौसम में यहां घूमना भी बहुत सेफ माना जाता है.
बारिश के दिनों में यहां के ऊंचे, सूखे पहाड़ों और प्राचीन बौद्ध मठों के ऊपर साफ नीले आसमान के साथ सफेद बादलों की लुका-छिपी का जो नजारा बनता है, वो यहां आने वाले लोगों को एक अलग ही मानसिक शांति और सुकून से भर देता है.
जुको घाटी, नागालैंड और मणिपुर
नॉर्थ-ईस्ट भारत अपनी अछूती प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, लेकिन मानसून आते ही नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर स्थित जुको घाटी किसी तिलिस्म जैसी हो जाती है. इसे पूर्वोत्तर की फूलों की घाटी भी कहा जाता है, जो मानसून के महीनों में पूरी तरह हरी-भरी और जिंदा हो उठती है.
इस घाटी की सबसे बड़ी खासियत यहां खिलने वाली दुर्लभ जुको लिली है, जो दुनिया में सिर्फ इसी जगह पाई जाती है. इनको देखने ही देश के हर कोने से लोग आते हैं. बारिश के दिनों में जब गहरी हरी घुमावदार पहाड़ियों के बीच से सफेद बादल तैरते हुए निकलते हैं और छोटे-छोटे झरने बहते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप किसी जादुई दुनिया में आ गए हो.
अराकू वैली, आंध्र प्रदेश
सिर्फ नॉर्थ-ईस्ट में ही नहीं बल्कि भारत का दक्षिणी हिस्से की खूबसूरती भी अपनी चरम पर होती है. साउथ की गोद में बसी आंध्र प्रदेश की अराकू वैली मानसून के दौरान दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत और जादुई डेस्टिनेशन बन जाती है. चारों ओर फैले कॉफी के हरे-भरे बागानों, घने जंगलों और अनगिनत आदिम गुफाओं से घिरी यह घाटी अपनी बेमिसाल नेचुरल शांति और शुद्ध हवा के लिए मशहूर है.
मानसून के आते ही जब यहां के स्थानीय झरनों का पानी का लेवल बढ़ता है और पूरी घाटी पर कोहरे की एक चादर सी छा जाती है, तब यहां के विशाखापट्टनम-किरंदुल रूट पर टॉय ट्रेन की सवारी करना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता है.
मानसून ट्रेवल टिप्स