scorecardresearch
 

Best Places to Visit in Nepal: बर्फीले पहाड़, शांत झीलें और प्राचीन मंदिर...नेपाल की इन 10 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल

Best Places to Visit in Nepal: चाहे आप एडवेंचर के शौकीन हों, धार्मिक स्थलों की सैर करना चाहते हों या प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हों नेपाल हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ खास पेश करता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और शांत वातावरण आपको बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देंगे.

Advertisement
X
नेपाल की ये 10 खूबसूरत जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार (Photo-ITG)
नेपाल की ये 10 खूबसूरत जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार (Photo-ITG)

Best Places to Visit in Nepal: अगर आप ऐसी जगह घूमने का सपना देखते हैं, जहां बर्फ से ढके पहाड़, प्राचीन मंदिर, शांत झीलें और रंग-बिरंगी संस्कृति एक साथ देखने को मिले तो नेपाल आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. भारत का पड़ोसी देश नेपाल सिर्फ एडवेंचर लवर्स के लिए ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक यात्रियों, इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है.

यहां दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से लेकर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली तक कई ऐसी जगहें हैं जो हर यात्री को खास अनुभव देती हैं. अगर आप पहली बार नेपाल घूमने जा रहे हैं तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

पोखरा (Pokhara)
शांत फेवा झील और पीछे दिखाई देने वाली मचापुच्छरे (Machhapuchhare) चोटी के शानदार नजारों के कारण पोखरा नेपाल की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है. यह शहर सुकून और रोमांच दोनों का बेहतरीन मेल है. पोखरा को अन्नपूर्णा ट्रेक का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. यहां पैराग्लाइडिंग, व्हाइट वॉटर राफ्टिंग और ट्रेकिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है.

एवरेस्ट ट्रेकिंग रीजन (Everest Trekking Region)
एडवेंचर लवर्स के लिए एवरेस्ट ट्रेकिंग रीजन किसी सपने से कम नहीं है. यहां आप खूबसूरत शेरपा गांवों, बर्फीले पहाड़ों और शानदार प्राकृतिक दृश्यों के बीच ट्रेकिंग का अनुभव ले सकते हैं. एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ट्रेक्स में शामिल है.

Advertisement

अन्नपूर्णा ट्रेकिंग रीजन (Annapurna Trekking Region)
नेपाल का अन्नपूर्णा क्षेत्र ट्रेकिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है. अन्नपूर्णा बेस कैंप, अन्नपूर्णा सर्किट और घोरेपानी पून हिल ट्रेक यहां के सबसे फेमस रूट्स हैं. यह क्षेत्र खूबसूरत पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों, झरनों और स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का मौका देता है. अगर आप प्रकृति और रोमांच दोनों का आनंद लेना चाहते हैं तो अन्नपूर्णा क्षेत्र को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

सगरमाथा नेशनल पार्क (Sagarmatha National Park)
अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो सगरमाथा नेशनल पार्क आपके लिए परफेक्ट जगह है. यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह पार्क दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट समेत कई ऊंची हिमालयी चोटियों का घर है. यहां का एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक दुनियाभर के ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है.

काठमांडू (Kathmandu)
नेपाल की राजधानी काठमांडू देश की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का केंद्र है. यहां आपको प्राचीन मंदिर, स्तूप, ऐतिहासिक इमारतें और जीवंत बाजार देखने को मिलेंगे. ट्रेकिंग की तैयारी करने वाले पर्यटकों के लिए थमेल सबसे लोकप्रिय इलाका माना जाता है.

भक्तपुर (Bhaktapur)
'सिटी ऑफ डिवोटीज' के नाम से प्रसिद्ध भक्तपुर अपनी पारंपरिक वास्तुकला, प्राचीन मंदिरों और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है. यहां की संकरी गलियां और ऐतिहासिक इमारतें पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देती हैं.

Advertisement

पाटन (Patan)
ललितपुर के नाम से मशहूर पाटन अपनी बेमिसाल कला और प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है. इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वालों के लिए यह शहर किसी खजाने से कम नहीं है.

लुंबिनी (Lumbini)
भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है. यहां का शांत वातावरण और आध्यात्मिक माहौल पर्यटकों को सुकून का एहसास कराते हैं.

जनकपुर (Janakpur)
माता सीता की जन्मस्थली माने जाने वाला जनकपुर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. यहां की मिथिला कला और भव्य जानकी मंदिर पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं.

नागरकोट (Nagarkot)
अगर आप हिमालय की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो नागरकोट जरूर जाएं. यहां से सूर्योदय और बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है. यह जगह कपल्स और प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement