scorecardresearch
 

Best Places To Visit In West Bengal: तपती गर्मी में मिलेगी ठंडक, परिवार संग घूम आएं बंगाल के ये 5 शांत हिल स्टेशन, खूबसूरती देख हो जाएंगे स्तब्ध

गर्मियों की छुट्टियों में भीड़भाड़ से दूर सुकून की तलाश है? तो इस बार पश्चिम बंगाल के खूबसूरत हिल स्टेशंस जैसे दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, और रिम्बिक की ट्रिप प्लान करें. हरी-भरी वादियां, ठंडी हवाएं और चाय के बागान आपकी समर वेकेशन को यादगार बना देंगे.

Advertisement
X
समर वेकेशन में बंगाल ट्रिप प्लान कर सकते हैं. (PHOTO:AI)
समर वेकेशन में बंगाल ट्रिप प्लान कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

Best Places To Visit In West Bengal Summer: गर्मियों की छुट्टियां आते ही हर कोई परिवार और दोस्तों के साथ ऐसी जगह की तलाश में निकल पड़ता है, जहां कुछ दिन सुकून और ठंडक के बीच बिताए जा सकें. जून-जुलाई के मौसम में उत्तराखंड, हिमाचल, नॉर्थ ईस्ट लोग सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं. लेकिन अगर आप भी इस समर वेकेशन में भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से हटकर किसी खूबसूरत हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं, तो आप पश्चिम बंगाल की ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

पश्चिम बंगाल का जब भी जिक्र होता है तो लोग वहां के खाने और दुर्गा पूजा की बात कर करते हैं, लेकिन गर्मियों में पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं. जहां आपको हरी-भरी पहाड़ियां, चाय के बागान, शांत घाटियां और ठंडी हवाएं आपको तपती गर्मी में अलग ही राहत देती हैं.

आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल के उन खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में, जहां आप इस गर्मी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शानदार समय बिता सकते हैं.

दार्जिलिंग 

पश्चिम बंगाल का सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन दार्जिलिंग हर ट्रैवलर की बकेट लिस्ट में शामिल होता है. हिमालय की तलहटी में बसा यह शहर अपने बड़े-बड़े चाय बागानों, टॉय ट्रेन और दिल छू लेने वाले प्राकृतिक दृश्यों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए भी यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है, यहां आप सिंगालीला नेशनल पार्क, हैप्पी वैली टी एस्टेट और पीस पगोडा जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं.

Advertisement

रिम्बिक 

दार्जिलिंग जिले के सिंगालीला नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित रिम्बिक एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है. यह जगह खासतौर पर ट्रैकर्स के बीच काफी फेमस है, राम्माम नदी के किनारे बसा यह शांत गांव सिक्किम की सीमा के करीब है. यहां से सांडाकफू तक जाने वाले ट्रैकिंग रूट्स बेहद एडवेंचर्स माने जाते हैं, साथ ही धिर्दाम मंदिर अपनी हिंदू और तिब्बती वास्तुकला के लिए जाना जाता है. 

सिलीगुड़ी

'उत्तर भारत का प्रवेश द्वार' कहे जाने वाला सिलीगुड़ी महानंदा नदी के किनारे और हिमालय की तलहटी में स्थित है. बंगाल में दार्जिलिंग के बाद सिलीगुड़ी सबसे ज्यादा लोग घूमने जाते हैं, बागडोगरा एयरपोर्ट से इसकी दूरी महज 15 मिनट की है, जिससे यहां पहुंचना बेहद आसान हो जाता है. नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां महानंदा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, हांगकांग मार्केट और चिलापाता फॉरेस्ट की जंगल सफारी का मजा लेने हर साल भारी संख्या में लोग आते हैं.  

कालिम्पोंग 

दार्जिलिंग से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित कालिम्पोंग पश्चिम बंगाल का एक खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है. यह जगह मठों, चर्चों और तिब्बती हस्तशिल्प के लिए जानी जाती है, यहां से तीस्ता घाटी का शानदार नजारा देखने को मिलता है. यहां आप आपो पुरानी इमारतें देख सकते हैं और इसके साथ ही डुर्पिन मठ, मैकफार्लेन मेमोरियल चर्च और डेलो पार्क जैसी जगहें घूम सकते हैं.

Advertisement

सामसिंग 

जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच स्थित सामसिंग गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑफबीट डेस्टिनेशन है. यह जगह अपने खूबसूरत पहाड़ी इलाकों, घने जंगलों और शांत नदी किनारों के लिए मशहूर है. अभी भी यह जगह ज्यादा लोगों की नजर में नहीं आई है, इसलिए यहां आपको भीड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा.

अगर आप इस गर्मी परिवार या दोस्तों के साथ किसी ठंडी, शांत और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो पश्चिम बंगाल के ये हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट बेस्ट रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement