भारत में घूमने के लिए सिर्फ बड़े शहर ही नहीं, बल्कि कई ऐसे खूबसूरत गांव भी हैं जो अपनी सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं. अगर आप भी भीड़-भाड़, शोर-शराबे और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो ये गांव आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. यहां आपको हरियाली, पहाड़, समुद्र और सादगी भरी जिंदगी का अनोखा अनुभव मिलेगा. आज हम आपको भारत के 5 ऐसे खूबसूरत गांवों के बारे में बताएंगे, जहां आप प्रकृति के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं.
मेघालय का मावलिनॉन्ग (Mawlynnong)
मावलिनॉन्ग को एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव माना जाता है. यह गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, हरियाली और स्वच्छता के लिए जाना जाता है. अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर शांति और सुकून चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है. यहां आप लिविंग रूट ब्रिज, स्काई व्यू प्वाइंट और आसपास के झरनों का आनंद ले सकते हैं.
हिमाचल प्रदेश का कल्पा (Kalpa)
कल्पा हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत गांव है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. किन्नौर जिले में स्थित यह जगह बर्फ से ढकी पहाड़ियों, सेब के बागानों और साफ-सुथरे वातावरण के लिए मशहूर है. यहां से किन्नौर कैलाश के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं जो पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं. अगर आप प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो कल्पा गांव आपके घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है.
नागालैंड का खोनोमा (Khonoma)
खोनोमा नागालैंड का एक खूबसूरत और शांत गांव है, जिसे भारत का पहला ग्रीन विलेज भी कहा जाता है. यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए जाना जाता है. यहां के हरे-भरे पहाड़, सीढ़ीनुमा खेत और पारंपरिक नागा संस्कृति पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो खोनोमा गांव आपके घूमने के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है.
राजस्थाना का खिसमर (Khimsar)
खिसमर राजस्थान का एक शांत और खूबसूरत गांव है जो अपनी सादगी और पारंपरिक ग्रामीण जीवन के लिए जाना जाता है. यहां की रेतीली जमीन, खुले आसमान और स्थानीय संस्कृति पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देती है. अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं और राजस्थान की असली झलक देखना चाहते हैं तो खिसमर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है.
केरल का पूवर (Poovar)
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित पूवर एक बेहद खूबसूरत गांव है. यह जगह अपनी बैकवॉटर, सुनहरे समुद्र तट और हरियाली के लिए जानी जाती है. यहां अरब सागर, नदी और बैकवॉटर का अनोखा संगम देखने को मिलता है जो इसे और भी खास बनाता है. यहां आप बोट राइड, बीच वॉक और नेचर की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं. अगर आप सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो केरल का पूवर गांव घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है.