उधमपुर (Udhampur) जम्मू और कश्मीर के जम्मू संभाग का एक प्रशासनिक जिला है. हिमालय के पहाड़ों में 4,550 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला उधमपुर जिले का मुख्यालय भी है. भारतीय सेना का उत्तरी कमान मुख्यालय इसी जिले में स्थित है.
उधमपुर जिले में आठ तहसीलें - चेनानी, रामनगर तहसील, बसंतगढ़, लाटी, मजालता हैं और सात ब्लॉक- डुडु बसंतगढ़, गोर्डी, चेनानी, बजाल्टा, पंचारी, रामनगर और उधमपुर शामिल हैं. प्रत्येक ब्लॉक में कई पंचायतें होती हैं.
2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 554,985 है. जिले में प्रति 1000 पुरुषों पर 871 महिलाएं हैं. कुल साक्षरता दर 54.16 फीसदी है, जिसमें पुरुषों के लिए 66.43% और महिलाओं के लिए 39.89% है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ के मजालता इलाके के सोहन में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है. सुरक्षा बलों को इस इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही की खुफिया सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी ने मिलकर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है. जिले के घने जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों ने एक सफल ऑपरेशन के दौरान दो खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया है. खुफिया सूत्रों के अनुसार, ये मारे गए आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के हो सकते हैं और इनके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की प्रबल आशंका जताई जा रही है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अभी इनकी पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिलने की खबर सामने आई है. उधमपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है. माना जा रहा है कि मारे गए ये दोनों आतंकी पाकिस्तानी मूल के हो सकते हैं और इनका संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से था.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है. मजलता के सोहन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कल रात एक बड़ा घेरा और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था.
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसी ने शनिवार सुबह बड़ा एक्शन लिया. पुंछ और उधमपुर में एक साथ पांच ठिकानों पर तलाशी शुरू की गई. जांच के दौरान कई ऐसे लोग सामने आए, जिनके तार LoC के पार मौजूद संदिग्ध लोगों से जुड़े हैं.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के रामनगर जंगल में दो संदिग्ध लोगों की हलचल के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. जानें क्या है पूरा मामला?
जम्मू में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गई. इस हादसे में 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं.
उधमपुर जा रही बस के पहाड़ से गिरने से बड़ा हादसा हुआ. 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल हैं. प्रशासन ने रेस्क्यू और मेडिकल सहायता तेज कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के देबरा गांव में जैविक खेती ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है. पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता मिलने पर ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर हुई है और फूलगोभी की बंपर फसल हुई है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने एक साहसिक ऑपरेशन में दो खूंखार पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है. दुर्गम गुफा में छिपे इन आतंकियों के पास से घातक M4 कार्बाइन और AK-47 जैसे हथियार बरामद किए गए हैं, जो इलाके में किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थे.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के रामनगर जोफर और बासंतगढ़ इलाकों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. खुफिया इनपुट पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और CIF Delta ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. रामनगर में 2 जैश आतंकियों के फंसे होने की आशंका है, जबकि बासंतगढ़ में इलाके को घेरकर आतंकियों को दबोचने की कार्रवाई जारी है. पहाड़ी और जंगल इलाके को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान सावधानी से चलाया जा रहा है. स्थिति लगातार निगरानी में है.
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के जखानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको दहला दिया है. एक यात्री बस और खड़े वाहन के बीच हुई इस भिड़ंत में एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान और तीन आम नागरिकों की जान चली गई है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से आने वाले युवा तेज गेंदबाज Brijesh Sharma को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में साइन किया है. एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे के रूप में, Brijesh ने अपने परिवार के सपनों को सच किया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने कभी घर में किसी बात की कमी महसूस नहीं होने दी. देखें ये खास बातचीत.
भारतीय सेना ने 16 दिसंबर 2025 को बड़ा लॉजिस्टिक्स मील का पत्थर हासिल किया. मिलिट्री स्पेशल ट्रेन से जम्मू से अनंतनाग (कश्मीर घाटी) तक टैंक, आर्टिलरी गन और डोजर पहुंचाए गए. USBRL प्रोजेक्ट और रेल मंत्रालय के सहयोग से उत्तरी सीमाओं पर तेज तैनाती और ऑपरेशनल तैयारियां मजबूत हुईं.
उधमपुर के सौन गांव में सुरक्षा बलों ने छिपे आतंकियों की तलाश तेज कर दी है. सोमवार को इलाके में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद और दो जख्मी हुए. माना जा रहा है कि एक आतंकी भी जख्मी हुआ है. इसे देखते हुए स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खोजी कुत्तों के साथ सर्च अभियान पुनः शुरू किया है. घेराबंदी को और अधिक मजबूत किया गया है ताकि आतंकियों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक पुलिसकर्मी की शहादत के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम स्निफर डॉग्स के साथ इलाके की घेराबंदी कर रही है.
जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ और आसपास के इलाकों में आतंकियों की सक्रियता का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बसंतगढ़ इलाके में एक व्यक्ति के घर का दरवाजा खटखटाया था और खाना मांगा था. इससे घबराए व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सेना को तलाशी के दौरान कुछ आतंकियों का पता चला था. जब सेना का दल इलाके में पहुंचा तो गोलीबारी शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है, जिसे उधमपुर के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया. बारियां इलाके में स्थित ब्लू लोटस स्पा पर छापेमारी के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जवानों और आतंकियों के बीच शुक्रवार रात 8 बजे से ही मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया. बताया जाता है कि दूदू बसंतगढ़ की पहाड़ियों पर जैश के 3 से 4 आतंकी छिपे हैं.
मामला अहमदाबाद के सेवंथ डे स्कूल का है. जहां बारहवीं तक की पढ़ाई होती है. इस स्कूल में करीब 2 हजार बच्चे पढ़ते हैं. पिछले हफ्ते इसी स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. जिनमें से एक दसवीं क्लास का स्टूडेंट था. जबकि दूसरा नवीं क्लास का.