तिरुपति
तिरुपति जिला (Tirupati, District) भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के 26 जिलों में से एक है (District of Andhra Pradesh). यह आंध्र प्रदेश राज्य के तटीय क्षेत्र के आठ जिलों में से एक है. जिला मुख्यालय तिरुपति शहर में स्थित है (Headquarter of Tirupati). जिले में स्वर्णमुखी नदी (Swarnmukhi River) श्रीकालहस्ती से होकर बहती है और बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में मिल जाती है. 2011 की जनगणना के मुताबिक तिरुपति जिले की जनसंख्या 21,96,984 है (Tirupati Population) और यहां की 87.89 प्रतिशत आबादी तेलुगु और 6.50 प्रतिशत तमिल और 3.64 प्रतिशत उर्दू बोलती है (Tirupati Languges).
तिरुपति उत्तरी अक्षांशों के बीच स्थित है. यह जिला उत्तर में नेल्लोर जिले, पश्चिम में चित्तूर और अन्नामय्या जिलों और दक्षिण में तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है. पुलिकट झील का अधिकांश भाग इसी जिले में मौजूद है (Tirupati Geographical Location).
तिरुपति जिला अपने कई ऐतिहासिक मंदिरों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जिसमें विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, श्री कालाहस्तेश्वर मंदिर और कई अन्य मंदिर शामिल हैं. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre, Tirupati) इसी जिले में है, जो श्रीहरिकोटा (Sriharikota) में स्थित एक रॉकेट लॉन्च सेंटर है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा संचालित है.
26 जनवरी 2022 को, बालाजी जिले को 13-जिले आंध्र प्रदेश में परिणामी छब्बीस जिलों में से एक बनने का प्रस्ताव दिया गया था. जिले का गठन तत्कालीन चित्तूर जिले के तिरुपति राजस्व प्रभाग और तत्कालीन नेल्लोर जिले के गुडूर और नायडूपेटा राजस्व प्रभागों से किया गया. बाद में इसका नाम बदलकर "तिरुपति जिला" कर दिया गया और 4 अप्रैल 2022 से काम करना शुरू कर दिया, जिसमें नेल्लोर जिले के गुडूर, सुल्लुरुपेटा राजस्व विभाग और चित्तूर जिले के श्रीकालहस्ती और तिरुपति डिवीजन शामिल हैं, जिसमें श्रीकालहस्ती डिवीजन को नया बनाया गया है (Formation of Tirupati).
इस जिले में मूंगफली, धान और अन्य उत्पादों का अच्छा व्यवसाय है (Tirupati Economy).
TVK मंत्री कीर्तना तिरुपति मंदिर में दर्शन के दौरान पहने गए सोने के गहनों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रही हैं. कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने उनके चुनावी हलफनामे का हवाला देते हुए दावा किया कि उन्होंने उसमें तीन सॉवरेन सोना घोषित किया था, जबकि तस्वीरों में उनके गहने करीब 10 सॉवरेन के दिख रहे थे.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक आम नागरिक ने निर्दलीय उम्मीदवार बनने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से एक-एक रुपये के सिक्के जुटाए. इस तरह उम्मीदवार ने कुल 6 हजार रुपये जमा कर लिए और चुनाव कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भरा. निर्दलीय उम्मीदवार का ये तरीका चर्चा में आ गया है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में सुभद्र नाम के शख्स ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए गांव-गांव जाकर एक-एक रुपये के सिक्के जुटाए. उन्होंने कुल 6,000 रुपये जमा किए और सिक्कों से भरा थैला लेकर नामांकन दाखिल करने चुनाव कार्यालय पहुंचे. उनका यह अनोखा तरीका चर्चा में है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखऱ धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं. शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी SEZ स्थित फार्मा कंपनी में आज सुबह करीब 8 बजे पानी का बॉयलर फट गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए. हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां की एक दवा बनाने वाली कंपनी में सुबह अचानक एक भयानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया. इस भीषण हादसे में अब तक चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत होने की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की पहचान भी कर ली गई है, जिनमें से दो लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे, जबकि एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल और एक स्थानीय आंध्र प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में ग्रामीण बैंक शाखा से करीब 60 ग्राम सोना चोरी का मामला सामने आया है. आरोपी ने कागज की शीट की आड़ लेकर वारदात को अंजाम दिया. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है.
ED ने तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाले घी में कथित मिलावट मामले में कार्रवाई की है. ED ने सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किया है. जांच में यह खुलासा हुआ है कि असली गाय के घी के नाम पर रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल और कई केमिकल्स मिलाकर मिलावटी घी तैयार किया गया था. इसे तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को सप्लाई किया गया.
रेलवे बोर्ड ने तिरुपति के सांसद मड्डिला गुरुमूर्ति के प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब दिया है. प्रस्तावित ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते चलेगी, जिससे तिरुपति-बेंगलुरु के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी फायदा मिल सकता है. हालांकि, ट्रेन की अंतिम मंजूरी और संचालन की तारीख अभी तय नहीं हुई है.
तिरुपति में एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई. हादसा पास में चल रही खुदाई के दौरान हुआ. बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश में जुट गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.
हैदराबाद की दो फ़ार्मास्युटिकल कंपनियों ने तिरुपति मंदिर की मेडिकल चैरिटी ट्रस्ट को 1 करोड़ रुपये का दान दिया है. दोनों कंपनियों ने 50-50 लाख रुपये दिए हैं.
भारत सरकार ने ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के लिए 11 और अंतरराष्ट्रीय प्रवेश केंद्रों को शामिल किया है. इनमें 9 भूमि बंदरगाह और 2 हवाई अड्डे हैं. इसके साथ ही ई-वीजा धारकों के लिए भारत में प्रवेश की सुविधा वाले अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है.
तिरुपति तिरुमला मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रसिद्ध मंदिर में मिलने वाले लड्डू में मिलावट की बात सामने आई है. वहीं इसे लेकर स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है. देखिए VIDEO
IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए आसान EMI पर तीर्थ यात्रा की सुविधा शुरू की है. यात्री तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, चार ज्योतिर्लिंग, द्वारका और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा मासिक किस्तों में कर सकेंगे.
आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में नई डोनर पॉलिसी लागू होने से पहले 24 घंटे में 96.98 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड दान मिला। नई पॉलिसी के तहत दानदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं अब आजीवन नहीं रहेंगी, बल्कि सीमित अवधि के लिए होंगी।
तिरुपति में बाल अर्पण की परंपरा श्रद्धा और समर्पण से जुड़ी मानी जाती है. अनंत अंबानी ने भी इसी परंपरा का पालन करते हुए अपने बाल अर्पित किए. भक्त इसे कृतज्ञता जताने और इच्छाओं की पूर्ति के लिए एक खास धार्मिक अनुष्ठान के रूप में देखते हैं, जिसकी जड़ें बहुत पुरानी हैं.
जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी ग्लोबली रिलीज हो गई है. फिल्म की सक्सेस के लिए दुआ मांगने वो तिरुपति मंदिर गईं. एक्ट्रेस के कई वीडियोज सामने आए हैं.
Raxaul-Tirupati Train: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. गाड़ी संख्या 17434/17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 1 जून से शुरू हो गई है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और मां की हत्या की, फिर दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या व आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सगाई समारोह से एक कपल की ज्वेलरी चोरी हो गई थी. वहीं अब चोरी के 20 दिन बाद ज्वेलरी को कूरियर के जरिए लौटा दी गई है. हालांकि पुलिस ने चोरी करने वाली की तलाश अब फिंगर प्रिंट लेने के बाद शुरू कर दी है.
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में मिलावटी घी के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने वन-मैन कमीशन गठित किया है. आयोग ने खरीद रिकॉर्ड और टेंडर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है.